लाइव न्यूज़ :

जमामत पर चल रहे यति नरसिंहानंद के फिर बिगड़े बोल, कहा- इस्लामिक देश बनने से रोकना है तो हिंदू अधिक बच्चे पैदा करें

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2022 10:33 IST

यति नरसिंहानंद के संगठन ने भारत में हिंदुओं को अधिक बच्चे पैदा करने को कहा है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो भारत भी पाकिस्तान की तरह इस्लामिक देश बन जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: नफरती भाषण देने के मामले में जेल की हवा खा चुके और फिलहाल जमानत पर चल रहे यति नरसिंहानंद एक बार फिर चर्चा में हैं। नरसिंहानंद के एक संगठन ने कहा है कि हिंदुओं को भारत को इस्लामिक देश बनने से बचाने के लिए अधिक बच्चों को जन्म देना चाहिए। नरसिंहानंद ने इसी महीने मथुरा में भी हिंदुओं से देश को हिंदू-विहीन बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चों को जन्म देने की बात कही थी।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अखिल भारतीय संत परिषद के हिमाचल प्रदेश प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है क्योंकि हिंदू यहां बहुसंख्यक हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के मुबारकपुर में संगठन के तीन दिवसीय 'धर्म संसद' के पहले दिन सत्यदेवानंद ने दावा किया था कि मुस्लिम योजनाबद्ध तरीके से कई बच्चों को जन्म देकर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं।

सत्यदेवानंद ने कहा, 'इसीलिए, हमारे संगठन ने भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए हिंदुओं से अधिक बच्चों को जन्म देने के लिए कहा है।'

'पाकिस्तान जैसा बन जाएगा भारत'

सत्यदेवानंद ने कहा कि जब मुसलमान बहुसंख्यक होंगे तो भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान जैसा इस्लामिक देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, 'इसीलिए, हमारे संगठन ने हिंदुओं से कहा है कि वे भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनने से बचाने के लिए और अधिक बच्चे पैदा करें।'

यह पूछे जाने पर कि क्या यह दो बच्चों की राष्ट्रीय नीति के खिलाफ नहीं होगा, उन्होंने कहा, 'हमारे देश में ऐसा कोई कानून नहीं है जो नागरिकों को केवल दो बच्चों को जन्म देने के लिए कहे।'

बता दें कि नरसिंहानंद को पिछले साल हरिद्वार में 17-19 दिसंबर के बीच एक धर्म संसद में दूसरे समुदाय के खिलाफ घृणा भरे भाषण देने के लिए गिरफ्तार किया गया था। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

नरसिंहानंद ने पिछले रविवार को दिल्ली के बुराड़ी मैदान में एक 'हिंदू महापंचायत' में भी हिस्सा लिया था और टिप्पणी की थी अगर कोई मुसलमान भारत का प्रधानमंत्री बनता है तो '50 प्रतिशत हिंदू धर्मांतरित हो जाएंगे'। साथ ही और हिंदुओं को हथियार उठाने के लिए भी कहा था।

टॅग्स :यति नरसिंहानंदहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?