लाइव न्यूज़ :

यशवंत सिन्हा ने छोड़ा TMC का साथ, ट्वीट कर ममता बनर्जी का जताया आभार, जानिए पूरा मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 21, 2022 13:09 IST

तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब वह वृहद विपक्षी एकता के व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए काम करेंगे। कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ममता बनर्जी पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा का नाम आगामी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में पेश करेंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देयशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा कि ममता जी ने जो सम्मान मुझे तृणमूल कांग्रेस में दिया, मैं उसके लिए उनका आभारी हूं।देश में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।

कोलकाता: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही देश के कई राजनीतिक दल राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त हो गए हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष दोनों यह तय करने में जुटे हैं कि उनका राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार कौन होगा। भले ही भाजपा ने इस मुद्दे पर चुप्पी बनाए रखी है और संभावित नामों पर चर्चा करने के लिए आज बैठक करने की उम्मीद है, लेकिन विपक्ष को तीन अस्वीकृतियों का सामना करना पड़ा है।

इन नेताओं ने प्रस्ताव को किया अस्वीकार

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी ने सोमवार को एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला द्वारा इसी तरह के प्रस्तावों को ठुकराने के बाद इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। लेकिन अब विपक्ष की आज की बैठक से पहले एक नया नाम सामने आता दिख रहा है और यशवंत सिन्हा का ट्वीट शायद एक संकेत हो सकता है।

यशवंत सिन्हा ने तृणमूल कांग्रेस को कहा बाय-बाय

दरअसल, तृणमूल कांग्रेस के नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को पार्टी छोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि अब वह वृहद विपक्षी एकता के व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए काम करेंगे। कई दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा का नाम आगामी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में पेश करेंगी। 

ममता बनर्जी को लेकर किया ट्वीट

सिन्हा ने ट्वीट किया, "ममता जी ने जो सम्मान मुझे तृणमूल कांग्रेस में दिया, मैं उसके लिए उनका आभारी हूं। अब समय आ गया है जब वृहद विपक्षी एकता के व्यापक राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से अलग होना होगा। मुझे यकीन है कि वह (ममता) इसकी अनुमति देंगी।" बता दें कि देश में 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के वास्ते अपने संयुक्त उम्मीदवार पर फैसला करने के लिए विपक्षी दलों की मंगलवार को दिल्ली में बैठक होने वाली है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :यशवंत सिन्हाTrinamool Congressपश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव