लाइव न्यूज़ :

यशराज फिल्म्स ने फिल्मोद्योग के लोगों के टीकाकरण का पहला चरण शुरू किया

By भाषा | Updated: June 8, 2021 16:05 IST

Open in App

मुंबई, आठ जून बॉलीवुड की अग्रणी निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने हिंदी फिल्मोद्योग के कम से कम चार हजार कर्मचारियों को टीके की खुराक देने के लक्ष्य के साथ मंगलवार को अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। यशराज फिल्म्स ने ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयीज’ (एफडब्ल्यूआईसीई) के 30 हजार पंजीकृत सदस्यों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा है।

इस संगठन में कुल ढाई लाख पंजीकृत कर्मचारी हैं। टीकाकरण वाईआरएफ स्टूडियोज में किया जा रहा है। यशराज फिल्म्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अक्षय विधानी ने बताया कि उन्हें खुशी है कि एफडब्ल्यूआईसीई के सदस्यों के टीकाकरण की शुरुआत हुई क्योंकि इससे फिल्मोद्योग को फिर से खड़ा होने में मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उद्योग को खासा नुकसान झेलना पड़ा है। विधानी ने एक बयान में कहा, “इससे हमारे उद्योग में दिहाड़ी श्रमिक काम पर वापस लौटेंगे और उन्हें अपने परिवारों के लिए वित्तीय स्थायित्व मिलेगा। उद्योग में शामिल लोगों की संख्या और टीके की उपलब्धता को देखते हुए यह अभियान चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।”

यशराज फिल्म्स की ओर से बताया गया कि टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कम से कम तीन से चार हजार लोगों को टीका दिया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी