लाइव न्यूज़ :

Yamuna Water Level: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार!, अलर्ट पर प्रशासन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2025 18:17 IST

Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.80 मीटर जलस्तर के साथ यमुना नदी सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘चेतावनी’ के निशान से ऊपर बहती रही।

Open in App
ठळक मुद्देYamuna Water Level: यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार!, अलर्ट पर प्रशासन

Yamuna Water Level: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर 204.80 मीटर जलस्तर के साथ यमुना नदी सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी ‘चेतावनी’ के निशान से ऊपर बहती रही। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली के लिए चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है, जबकि खतरे का स्तर 205.33 मीटर है और 206 मीटर पर लोगों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। दिल्ली में पुराने रेलवे ब्रिज पर सोमवार सुबह सात बजे यमुना नदी का जलस्तर 204.80 मीटर के स्तर तक पहुंच गया। रविवार शाम को जलस्तर 204.60 मीटर के आसापास था। नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिये पुराना रेलवे ब्रिज एक मुख्य अवलोकन स्थल के तौर पर कार्य करता है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जलस्तर संभावित रूप से बढ़ने के पूर्वानुमान के मद्देनजर सभी एजेंसियों को एहतियाती कार्रवाई करने के लिये कहा गया है।

केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे भारी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।’’ बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार, हथिनीकुंड बैराज से लगभग 58,282 क्येसूक पानी छोड़ा जा रहा है, जो इस मौसम में सबसे अधिक है। वहीं वजीराबाद बैराज से हर घंटे 36,170 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इन बैराजों से छोड़े गये पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे का समय लगता है। ऊपरी इलाकों से छोड़े गये पानी की कम मात्रा भी जलस्तर में वृद्धि का कारण बन रही है।

 

टॅग्स :दिल्लीबाढ़वायरल वीडियोDelhi BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?