यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू किया

By भाषा | Published: April 21, 2021 11:33 PM2021-04-21T23:33:30+5:302021-04-21T23:33:30+5:30

Yamuna sports venue started functioning as Kovid center | यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू किया

यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू किया

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों और बिस्तरों की कमी के बीच बुधवार को यमुना क्रीड़ा स्थल ने कोविड केन्द्र के रूप में काम करना शुरू कर दिया है।

एक बयान के अनुसार केन्द्र में कुल 880 बिस्तरों की क्षमता है, जिनमें से 200 बिस्तर ऑक्सीजन आपूर्ति युक्त हैं। सीमापुरी के उप संभागीय मजिस्ट्रेट शैलेंन्द्र कुमार सिंह इसकी देखरेख करेंगे।

केन्द्र की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है, ''दिल्ली में स्थित यमुना क्रीड़ा स्थल को अब कोविड आपात वार्ड में तब्दील कर दिया गया है और 21 अप्रैल की दोपहर से इसका संचालन शुरू हो चुका है। कोविड रोगियों को यहां भर्ती किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yamuna sports venue started functioning as Kovid center

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे