लाइव न्यूज़ :

याकूब मेमन कब्र विवाद: मुम्बई की पूर्व मेयर की रऊफ मेमन के साथ पुरानी तस्वीर हुई वायरल, भाजपा हुई हमलावर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 10, 2022 12:28 IST

बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच जुबानी जंग में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी पुरानी तस्वीर याकूब मेमन के रिश्तेदार रऊफ मेमन के साथ  सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल, उनकी पुरानी तस्वीर याकूब मेमन के रिश्तेदार रऊफ मेमन के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैंबीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच जुबानी जंग में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर सुर्खियों मेंमुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, मुझे नहीं पता था कि मेमन का कोई रिश्तेदार वहां मौजूद है

मुंबई: साल 1993 के मुंबई बम ब्लास्ट के दोषी आतंकी याकूब मेमन की कब्र के सुंदरीकरण का मुद्दा महाराष्ट्र के राजनीतिक दलों के बीच जोर पकड़ रहा है। भाजपा का दावा है कि मुंबई बम विस्फोटों में दोषी दाऊद इब्राहिम के सहयोगी याकूब मेमन की कब्र को मजार की तरह सजाया गया था और सरकार ने इसकी अनुमति दी थी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने आश्चर्य जताया कि क्या 'पेंगुइन' सेना आतंकवादी की कब्र की संरक्षक सेना बन गई है। बीजेपी, कांग्रेस और शिवसेना के बीच जुबानी जंग में मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनकी पुरानी तस्वीर याकूब मेमन के रिश्तेदार रऊफ मेमन के साथ  सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

आशीष शेलार के मुताबिक, उस समय ठाकरे सरकार दाऊद इब्राहिम समर्थक थी। नवाब मलिक ने मंत्री के रूप में अपना पद बरकरार रखा। अब उद्धव ठाकरे का पक्ष दाऊद इब्राहिम समर्थक के रूप में सामने आया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सवाल किया, ''आतंकवादी याकूब मेमन की समाधि को जब सजाया जा रहा था, तो शिवसेना का धनुष-बाण कहां गया?''

उधर अपने ऊपर लग रहे आरोपों को पूर्व मेयर ने खारिज किया है। उन्होंने कहा, 'मैं याकूब मेमन के रिश्तेदारों को नहीं जानती। मैं मेयर थी और लोगों के कहने पर वहां गई थी। मुंबई की पूर्व मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा, मुझे नहीं पता था कि मेमन का कोई रिश्तेदार वहां मौजूद है।

टॅग्स :Kishori Pednekarशिव सेनाShiv Sena
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब