लाइव न्यूज़ :

WTT Youth Contender: 06 स्वर्ण सहित 27 पदक पर कब्जा?, टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देखें विजेता लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 27, 2024 16:36 IST

WTT Youth Contender Competition: लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में भारत की सुहाना सैनी, तनीषा कोत्चा, सयाली वानी और प्रीथा वर्तिका ने क्लीन स्वीप किया।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।लड़कों की अंडर-19 स्पर्धा में अंकुर भट्टाचार्जी ने रजत जीता।मुथु राजशेखरन-जेनिफर वर्गीज को हराकर मोदी-तनीषा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

WTT Youth Contender Competition: भारत ने युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बूते सऊदी अरब के दम्मम में डब्ल्यूटीटी यूथ कंटेंडर प्रतियोगिता में छह स्वर्ण सहित 27 पदक जीते। लड़कियों ने अंडर-19 और अंडर-15 वर्गों में सभी पोडियम स्थान हासिल किये। इससे भारत ने सात रजत और 14 कांस्य पदक भी अपने नाम किए। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने विज्ञप्ति में कहा कि प्रतियोगिता में टेबल टेनिस की दिग्गज टीमों के प्रमुख खिलाड़ी शामिल नहीं थे लेकिन देश के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में भारत की सुहाना सैनी, तनीषा कोत्चा, सयाली वानी और प्रीथा वर्तिका ने क्लीन स्वीप किया। लड़कों की अंडर-19 स्पर्धा में अंकुर भट्टाचार्जी ने रजत जीता जबकि पीबी अभिनंद और जोश मोदी ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। वहीं लड़कों की अंडर-17 श्रेणी में प्रियानुज भट्टाचार्य को चीनी ताइपे के लियू शिह-मिंग से करीबी अंतर से हारने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि अभिनंद ने एक और कांस्य पदक हासिल किया। एम हंसिनी ने सिंड्रेला दास को हराकर लड़कियों का अंडर-17 फाइनल जीता तो दिव्यांशी बोमिक और जेनिफर वर्गीज ने क्रमशः कांस्य पदक जीते।

लड़कों की अंडर-15 श्रेणी में भारत के सार्थक आर्य ने कांस्य पदक हासिल किया और वहीं लड़कियों की इसी श्रेणी में काव्या भट्ट, हंसिनी, सिंड्रेला और दिव्यांशी ने क्लीन स्वीप किया। मिश्रित युगल अंडर-19 स्पर्धा में हमवतन मुथु राजशेखरन-जेनिफर वर्गीज को हराकर मोदी-तनीषा की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।

जबकि कांस्य पदक भारत की ही सार्थ मिश्रा-सयाली वानी और सुहाना सैनी-दिव्यांश श्रीवास्तव की दो जोड़ियों को मिला। आर्य-काव्या की मिश्रित जोड़ी ने इसी स्पर्धा के अंडर 15 वर्ग में स्वर्ण पदक जबकि साहिल रावत-दिव्यांशी की जोड़ी ने कांस्य जीता।

टॅग्स :टेबल टेनिसTable Tennis Association of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्टीमेट टेबल टेनिस लीग अहमदाबाद में, छठे सत्र का आयोजन 29 मई से, आठ टीमें हिस्सा लेंगी

भारतSharath Kamal final rally: राष्ट्रमंडल खेलों में 6 स्वर्ण पदक और एशियाई में 2 कांस्य?, चेन्नई में डेब्यू और अंतिम पारी चेन्नई में?

अन्य खेलParis Olympics 2024: मनिका बत्रा की अगुआई में भारत ने रोमानिया को 3-2 से हराया, महिला टेबल टेनिस टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

अन्य खेलParis Olympics 2024: 6 खिलाड़ी खेलेंगे और 9 सहयोगी स्टॉफ होंगे साथ, टेबल टेनिस टीम ने किया कमाल, प्लेयर कम और निजी कोच ज्यादा

अन्य खेलभारत की नंबर 1 टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी श्रीजा अकुला, मनिका को पछाड़ा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?