लाइव न्यूज़ :

'राहुल गांधी के साथ गलत हुआ,' मानहानि केस में कांग्रेस सांसद को 2 साल की सजा मिलने पर बोले तेजस्वी यादव

By रुस्तम राणा | Updated: March 23, 2023 18:54 IST

तेजस्वी यादव ने कहा, राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। यह एक्शन यह भी दिखाता है कि मोदी जी घबराए हुए हैं और वह 2024 के आमचुनाव के लिए तैयार नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा- राहुल गांधी पर यह एक्शन दिखाता है कि मोदी जी घबराए हुए हैं उन्होंने कहा- मोदी जी 2024 के आमचुनाव के लिए तैयार नहीं है, इसलिए वह ऐसा कर रहे हैंबिहार डिप्टी सीएम ने कहा- यह कुछ दिन और रहेंगे तो लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर देंगे

पटना: कांग्रेस सांसद को सूरत की एक कोर्ट से मानहानि के एक मामले में 2 साल की सजा सुनाए जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके समर्थन में कहा कि उनके साथ गलत हुआ है। गुरुवार को मीडिया से बातचीत में करने के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा, राहुल गांधी के साथ गलत हुआ है। यह एक्शन यह भी दिखाता है कि मोदी जी घबराए हुए हैं और वह 2024 के आमचुनाव के लिए तैयार नहीं है। इसलिए विपक्षी नेताओं के ख़िलाफ़ ऐसी कार्रवाई की जा रही है। यह कुछ दिन और रहेंगे तो लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर देंगे। 

राहुल गांधी को सूरत की जिला अदालत ने मानहानि मामले में 2 साल कैद की सजा सुनाई है। हालांकि सजा सुनाने के बाद कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई और अपने फैसले पर 30 दिनों तक रोक लगा दी है। राहुल गांधी को उनकी कथित 'मोदी सरनेम' टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराया है। जिस समय कोर्ट राहुल गांधी को सजा सुना रही थी उस समय कांग्रेस सांसद अदालत में ही मौजूद थे। 

वहीं कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने पर कांग्रेस मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आप ज‍ितनी भी कोश‍िश कर लें, डराने की, धमकाने की, आवाज को दबाने की, झूठे केस फाइल करने की, इससे आवाज दबने वाली नहीं है। सामाज‍िक, आर्थ‍िक और राजनीत‍िक मुद्दों पर श्री राहुल गांधी बोलते रहेंगे, आवाज उठाते रहेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवराहुल गांधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील