लाइव न्यूज़ :

"पीएम मोदी है भारत के पहले धर्मनिरपेक्ष प्रधानमंत्री...", कार्यक्रम में बोले लेखक फैयाज अहमद फैजी

By आजाद खान | Updated: February 23, 2023 09:32 IST

दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव में पीएम मोदी और उनकी सरकार की खूब तारीफ हुई है। अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष तारिक अहमद ने तीन तलाक के खात्मे को लेकर बोला है और कहा है कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में ऑल इंडिया माइनॉरिटी कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ है। इस आयोजन में कई ईसाइ और मुस्लिम संगठनों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में समारोह में पीएम मोदी और उनकी सरकार की जमकर तारीफ भी हुई है।

चंडीगढ़: पीएम मोदी और उनकी सरकार की विभिन्न ईसाई और मुस्लिम संगठनों द्वारा प्रशंसा की गई है। देश के अलग-अलग धर्म के संगठनों ने पीएम मोदी द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए उठाए गए कदम की खूब तारीफ की है।  

यही नहीं लेखक, स्तंभकार, मीडिया पैनलिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता पसमांदा फैयाज अहमद फैजी ने पीएम मोदी न केवल तारीफ की है बल्कि इन्हें भारत का पहला धर्मनिरपेक्ष प्रधानमंत्री भी बताया हैं।

पीएम मोदी और उनकी सरकार पर क्या बोले ईसाई संगठन

देश के ईसाई संगठन ने पीएम मोदी और उनकी सरकार के कामों की बड़ाई करते हुए कहा है की अल्पसंख्यकों के लिए प्रधानमंत्री की पहल को सराहनीय बताया है। एनआईडी फाउंडेशन द्वारा दिल्ली में आयोजित "अखिल भारतीय अल्पसंख्यक सम्मेलन - अमृत काल में अल्पसंख्यकों की भूमिका" कार्यक्रम में बोलते हुए सद्भाव और शांति अध्ययन संस्थान के संस्थापक-निदेशक एमडी थॉमस ने कहा है कि यहां पर आयोजित यह कार्यक्रम एक नई पहल है। 

इस पर बोलते हुए बिशप आरटी रेव डेनजेल ने पीएम मोदी की तारीफ की है और कहा है कि प्रधानमंत्री ने वेटिकन सिटी का दौरा किया और इसके साथ वे पोप से भी मिले है। उन्होंने पीएम मोदी के इस पहल को सराहनीय बताया है और कहा है कि वे अपने इस पहले से युवाओं को आगे बढ़ा रहे है ताकि आने वाले दिनों में नेतृत्व की दूसरी पंक्ति तैयार की जा सके।

पीएम मोदी को मुस्लिम संगठन के लोगों ने क्या बोला 

अहमदिया मुस्लिम यूथ एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष तारिक अहमद ने भी पीएम मोदी और उनकी सरकार की तारीफ की है। तारिक अहमद ने पीएम मोदी द्वारा तीन तलाक को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री की खूब तारीफ भी की है।

समारोह में बोलते हुए तारिक अहमद ने कहा है कि इस्लाम भी तीन तलाक की प्रथा को स्वीकार नहीं करता है और अहमदिया मुस्लिम समुदाय शुरु से ही इसे स्वीकार नहीं करता है। उनके अनुसार, ऐसे में पीएम मोदी द्वारा उठाए गए ये कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक अच्छा कदम है। 

उन्होंने यह भी कहा है कि वे इस पहल का सम्मान करते है और महिलाओं के लिए उठाए गए ये कदम से उन महिलाओं को दर्जा मिलेगा जो वंचित हुआ करती थीं। कार्यक्रम में बोलते हुए फैयाज अहमद फैजी ने भी पीएम मोदी की प्रशंसा की है और उन्हें देश का पहला धर्मनिरपेक्ष प्रधानमंत्री बताया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीNew DelhiMinority Welfare and Development Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप