लाइव न्यूज़ :

Jahangirpuri Violence: भाजपा नेता बबीता फोगाट ने दिया विवादित बयान, कहा दंगे करने वाले समाज को जानते है सब, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: April 20, 2022 14:48 IST

Jahangirpuri Violence: बबीता फोगाट ने जहांगीरपुरी हिंसा पर बोलते हुए कहा है कि दंगे करने वाले समाज की पहचान सभी को है।

Open in App
ठळक मुद्देबबीता फोगाट ने जहांगीरपुरी हिंसा पर विवादित बयान दिया है। वे एक महिला पहलवान और भाजपा नेता है। उन्होंने कहा है कि हिन्दू समाज कभी भी दंगे नहीं करता है।

चंडीगढ़: जहांगीरपुरी हिंसा पर महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने अपने बयान में एक धर्म विशेष पर निशाना साधा है। उन्होंने कई ट्वीट कर जहांगीरपुरी हिंसा पर बयान दिया है। बबीता ने कहा है कि हिन्दू समाज कभी भी दंगे नहीं करता है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "हिन्दू समाज कभी भी दंगे नही करता है। दंगे करने वाले समाज का नाम और समाज की पहचान सभी को है। तब उमर खालिद, शरजील इमाम, ताहिर हुसैन और अब अंसार, सलीम, इमाम शेख़, दिलशाद, अहीद और असलम।" भाजपा नेता ने अपने ट्वीट में दिल्ली दंगों का भी जिक्र किया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल समेत कांग्रेस पर भी निशाना साधा है। 

'आप' पर भी साधा निशाना

मामले में बबीता फोगट ने 'आप' पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली दंगे ‘आम आदमी पार्टी’ ने करवाए है।‘आप’ गुंडों और अपराधियों की पार्टी है। हिंसा करने वाले ‘आप पार्टी’ के नेता और कार्यकर्ता है। यह बात शाहीन बाग के दंगों में भी साबित हुई और जांच पूरी होने के बाद जहांगीर पुरी दंगों में भी साबित होंगी। जय बजरंग बली।" 

सीएम केजरीवाल और कांग्रेस को भी घेरा

पहलवान बबीता फोगाट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी घेरा है। उन्होंने कहा है कि सीएम केजरीवाल का रिश्ता जेएनयू के देशद्रोहियों और शाहीन बाग के दंगाइयों से है। बबीता ने कांग्रेस पर भी वार किया है। उन्होंने कहा है कि जो हालत कश्मीर के हिंदुओं की हुई थी वही आज दिल्ली की हिंदुओं की हाल हो रही है। बबीता के मुताबिक, कश्मीर में हालात पर उस वक्त कांग्रेस चुप थी और आज केजरीवाल चुप हैं। उन्होंने आगे कहा कि तब कांग्रेस पत्थरबाजों के साथ थी, आज केजरीवाल दंगाइयों के साथ हैं। 

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसाबबीता फोगाटBJPट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?