लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत, अन्य को पुष्पांजलि अर्पित की गई : पार्थिव शरीर विमान से दिल्ली भेजे गए

By भाषा | Updated: December 9, 2021 17:46 IST

Open in App

कुन्नूर (तमिलनाडु), नौ दिसंबर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और सैन्य कर्मियों समेत अन्य ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और 12 अन्य लोगों को बृहस्पतिवार को पुष्पांजलि अर्पित की।

रक्षा सूत्रों ने कहा कि जनरल रावत और अन्य के पार्थिव शरीरों को सड़क मार्ग से कोयंबटूर ले जाया गया। वहां से उन्हें सी-130जे विमान से नयी दिल्ली ले जाया गया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद को बताया कि भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अन्य दिवंगत सैन्य कर्मियों का भी उचित सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को स्टालिन, सुंदरराजन, तमिलनाडु के मंत्रियों, वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और अन्य ने यहां पास में वेलिंगटन में मद्रास रेजिमेंटल सेंटर में हादसे में मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि और पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। तिरंगे में लिपटे ताबूतों को सेना के ट्रकों से कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

काला मफलर ओढ़े स्टालिन ने जनरल रावत और अन्य को पुष्पांजलि अर्पित की और बाद में वहां मौजूद सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की। स्टालिन के मंत्रिमंडल सहयोगी के. एन. नेहरू, एम पी सामीनाथन और के. रामचंद्रन, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों एवं सेना के जवानों सहित अन्य ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।

तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने तिरुचिरापल्ली में भारतीदासन विश्वविद्यालय में एक समारोह में जनरल रावत को पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धांजलि दी।

भारत के पहले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य की बुधवार को यहां पास में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। बाद में शवों को एंबुलेंस के माध्यम से पास के कोयंबटूर स्थित सुलूर एयरबेस लाया गया, जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजधानी ले जाया गया। मद्रास रेजिमेंटल सेंटर, वेलिंगटन से कोयंबटूर तक लगभग 90 किलोमीटर के मार्ग में मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की कतार लगी रही। लोगों ने एम्बुलेंस पर फूल बरसाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos