World Oceans Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व और इस बार की थीम

By प्रिया कुमारी | Published: June 8, 2020 10:40 AM2020-06-08T10:40:24+5:302020-06-08T10:40:24+5:30

8 जून को दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारे जीवन में महासागर की अहम भूमिका के प्रति जागरूक किया जाता है।

World Oceans Day 2020: importance significance of World Oceans Day why we celebrated | World Oceans Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है ये दिन, क्या है महत्व और इस बार की थीम

जानें क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड ओशन डे, क्या है इस दिन का महत्व (photo-social media)

Highlights8 जून को पूरी दुनिया में मनाया जाता है विश्व महासागर दिवस, 2009 से हुई थी औपचारिक शुरुआतहमारे जीवन में महासागरों की भूमिका के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए मनाया जाता है ये दिन

पूरी दुनिया में 8 जून को विश्व महासागर दिवस (World Oceans Day) के रूप में मनाया जाता है। हमारे जीवन में महासागरों की भूमिका के महत्व के बारे में याद दिलाने के लिए ये विश्व महासागरीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद समुद्र की साफ-सफाई के प्रति जागरूकता फैलाना है। समुद्र हमारे जीवन का बहुत ही अहम हिस्सा है। इससे न केवल हमें बहुत सारी रोजमर्रा की चीजें मिलती हैं बल्कि धरती पर जलवायु और तापमान को संतुलित बनाये रखने में भी ये अहम रोल निभाता है।

विश्व महासागर दिवस की शुरुआत 8 जून 2009 से हुई थी, लेकिन इसके पहले 1992 में रियो डी जनेरियो में हुए पृथ्वी ग्रह नामक फोरम में प्रतिवर्ष विश्व महासागर दिवस मनाने का ऐलान किया गया। जिसके बाद 2008 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने निर्णय लिया कि, 2009 से, 8 जून को "विश्व महासागरीय दिवस" ​​के रूप में मनाया जाएगा। अब हर साल 8 जून को महासागर दिवस मनाया जाता है।  

संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर बार महासागर पर थीम  दिया जाता है, इस बार विश्व महासागर दिवस का थीम इनोवेशन फॉर ए सस्टेनेबल ओशन रखा गया है। इस दिन लोग महासागरों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सेमिनार और रैलियां निकालते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण सभी आयोजन ऑनलाइन ही किए जाएंगे।  

दुनिया के करीब 30 प्रतिशत आबादी तटीय इलाकों में रहती है। इस आबादी का जीवन महासागरों पर निर्भर रहता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 10 लाख जीवों की प्रजातियां समुद्र में ही रहती है। इसके अलावा मौसम में आने वाले बदलाव और जलवायु परिवर्तन की जानकारी देने में महासागरों की अहम भूमिका होती है।

English summary :
World Ocean Day 2020 Theme, Celebration: International ocean day began on 8 June 2009, but before that, in 1992, a forum called Earth Planet in Rio de Janeiro was announced to celebrate World Ocean Day every year.


Web Title: World Oceans Day 2020: importance significance of World Oceans Day why we celebrated

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे