लाइव न्यूज़ :

World Hindu Congress in Bangkok: हमें हर हिंदू तक पहुंचना होगा, जुड़ना होगा और हिंदू मिलकर दुनिया को जोड़ेंगे, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बैंकॉक में कहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 24, 2023 14:19 IST

World Hindu Congress in Bangkok: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को कहा कि भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद के प्रयोगों से लड़खड़ा रही दुनिया को भारत खुशी और संतुष्टि का रास्ता दिखाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देअब हिंदू धर्म की ओर रुख कर रही है। आज की दुनिया लड़खड़ा रही है। खुशी, आनंद और शांति लाने के लिए कई प्रयोग किए हैं।

World Hindu Congress in Bangkok: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बैंकॉक में विश्व हिंदू कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि अपने साथी हिंदुओं और दुनिया के साथ संपर्क बनाइए, दिल जीत लीजिए। चूंकि हिंदू अधिक संख्या में जुड़े हुए हैं, इसलिए दुनिया से जुड़ने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

थाईलैंड की राजधानी में तीसरे विश्व हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत ने दुनिया भर के हिंदुओं से एक-दूसरे तक पहुंचने और दुनिया के साथ जुड़ने की अपील की। हमें हर हिंदू तक पहुंचना होगा, उससे जुड़ना होगा और हिंदू मिलकर दुनिया में सबको जोड़ेंगे।

दुनिया भर के विचारकों, कार्यकर्ताओं, नेताओं और उद्यमियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा। दुनिया ने विशेष रूप से कोविड महामारी के बाद यह महसूस किया है और यह सोचने में एकमत है कि भारत खुशी और संतुष्टि का मार्ग प्रदान करेगा। भागवत ने कहा कि दुनिया अब खुशी की तलाश में भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद के प्रयोगों के बाद लड़खड़ा रही है।

अब हिंदू धर्म की ओर रुख कर रही है। आज की दुनिया लड़खड़ा रही है। 2000 वर्षों तक उन्होंने खुशी, आनंद और शांति लाने के लिए कई प्रयोग किए हैं। उन्होंने भौतिकवाद, साम्यवाद और पूंजीवाद की कोशिश की है। उन्होंने विभिन्न धर्मों को आजमाया है। उन्होंने भौतिक समृद्धि मान ली है। लेकिन कोई संतुष्टि नहीं है।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसथाईलैंडBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?