लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड बैंक का दावा: भारत में लागू GST सबसे कठिन, दुनिया में दूसरा सबसे अधिक टैक्स रेट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 01:36 IST

वर्ल्ड बैंक ने गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है

Open in App

नई दिल्‍ली( 16 मार्च): वर्ल्ड बैंक ने गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स (जीएसटी) को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। इसको लेकर एक रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें कहा गया है कि 2017 में भारत में लागू जीएसटी सबसे ज्यादा जटिल कर प्रणाली है। 

पेश की गई इस रिपोर्ट के अनुसार, 115 देशों में दूसरा सबसे ज्यादा टैक्स लेने वाला देश भारत है।  1 जुलाई, 2017 को मोदी सरकार देशभर में जीएसटी  लागू किया था और इसमें 5 स्लैब (0, 5, 12, 18 और 28 फीसद) बनाए गए हैं। इसके हिसाब से ही सभी चीजों की सर्विस और टैक्स का प्रावधान तय किया गया है।  वहीं, सरकार ने कई सामानों और सेवाओं को इसससे बाहर भी रखा है।

‘लाइव मिंट’ के मुताबिक, रिपोर्ट में शामिल देशों में भारत की तरह ही अप्रत्यक्ष कर प्रणाली लागू है। जिसमें भारत के टैक्स लागू प्रकरण को अधिक बताया गया है। वहीं, जीएसटी को देखते हुए अगर सोने की कीमत की बात की जाए तो इस पर पत्थरों पर 0.25 फीसद के रेट से टैक्‍स लगाया गया है। वहीं,शराब, पेट्रोलियम उत्पाद और रियल एस्टेट को GST से बाहर रखा गया है। 6 माह पेश होने वाली अपनी रिपोर्ट में  विश्व बैंक ने ‘इंडिया डेवलपमेंट अपडेट’ के जरिए अपनी ये राय पेश की है। ऐसा नहीं है कि केवल भारत में ही जीएसटी लागू है भारत के अलावा दुनिया में 115 देशों में GST लागू हैं। इनमें से 49 देशों में 1 स्‍लैब और 28 देशों में 2 स्लैब की व्‍यवस्‍था हैं। भारत सहित केवल 5 देशों में ही GST के तहत 5 स्लैब हैं। भारत के अलावा इटली, लग्‍जमबर्ग, पाकिस्तान और घाना शामिल हैं। वर्ल्ड बैंक ने जीएसटी के बाद टैक्स रिफंड की धीमी रफ्तार पर अपनी भी चिंता जताई है। उन्होंने खर्च को लेकर भी सवाल उठाए हैं और भविष्यको लेकर स्थिति सुधारने की बात कही है।

टॅग्स :जीएसटीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारतPM Modi Malaysia Visit: PM मोदी का 2 दिवसीय मलेशिया दौरा आज से शुरू, रक्षा-व्यापार संबंधों पर होगी चर्चा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत