लाइव न्यूज़ :

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा के लिए तेजी से हो रहा है काम, खर्च होंगे 4000 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2019 09:36 IST

Lord Ram Statue in Ayodhya: पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी करने का पत्र शासन को भेज दिया गया है। मीरापुर दोआबा में भगवान राम की प्रतिमा के लिए करीब 150 एकड़ जमीन अधिगृहित की जाएगी जिसे चिन्हित कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे राज्यपाल ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव को इसके लिए नामित किया है। प्रभु श्री राम की भव्य प्रतिमा की उंचाई 251 मीटर होगी जिसके डिजायन पर काम किया जाएगा।

अयोध्या में प्रभु श्रीराम की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। जमीन अधिगृहण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। राज्यपाल ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव को इसके लिए नामित किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है। पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी करने का पत्र शासन को भेज दिया गया है। मीरापुर दोआबा में भगवान राम की प्रतिमा के लिए करीब 150 एकड़ जमीन अधिगृहित की जाएगी जिसे चिन्हित कर लिया गया है।

इस प्रोजेक्ट की खास बातेंः-

- प्रभु श्री राम की भव्य प्रतिमा की उंचाई 251 मीटर हो सकती है। गौरतलब है कि इस वक्त दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी है जिसकी ऊंचाई 181 मीटर है। 

- श्रीराम की प्रतिमा के साथ ही रिवर फ्रंट निर्माण को भी परियोजना में शामिल किया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट अनुमानित लागत करीब 4000 करोड़ रुपये है।

- राजकीय निर्माण निगम के एमडी यूके गहलोत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग-डिजाइन तैयार करने के लिए विश्वस्तरीय कंसल्टेंट की सेवाएं ली जाएंगी।

- श्री राम की प्रतिमा के अलावा आस-पास के इलाके को पर्यटन के अनुकूल बनाने के लिए अधिग्रहीत भूमि पर डिजिटल म्यूजियम और रिवर फ्रंट श्रद्धालुओं के आकर्षण के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

- 251 मीटर लंबी भगवान राम की प्रतिमा में 50 मीटर पेडेस्टेल की ऊंचाई, 178 मीटर लंबी प्रतिमा एवं 23 मीटर मूर्ति की छतरी होगी।

- जमीन खरीदने के बाद इस परियोजना का शिलान्यास करवाया जा सकेगा। इस प्रॉजेक्ट को राम मंदिर पर काम शुरू होने के पहले ही शुरू करने पर मंथन हो रहा है।

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को फैसला सुनाया था जिसके बाद विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो चुका है। मस्जिद के लिए अयोध्या में किसी और स्थान पर पांच एकड़ जमीन दी जाएगी। सरकार अयोध्या को पर्यटन के लिहाज बेहद विकसित करने की योजना पर काम कर रही है।

टॅग्स :अयोध्या फ़ैसलाभगवान रामअयोध्या
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

पूजा पाठअहिरावण वध के लिए हनुमान जी ने धारण किया था पंचमुखी स्वरूप?, श्रीराम-लक्ष्मण को कैद से मुक्त कराया, जानें कहानी

पूजा पाठकैसे करें हनुमान बाहुक का पाठ?, मंगलवार-शनिवार को शुरू कर पाठ?, देखिए वीडियो

पूजा पाठHanuman Janmotsav 2026: रूद्र के अवतार हनुमान जी को अमरता का वरदान?, मंगलवार को जरूर करें बजरंग बाण?, वीडियो

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया