लाइव न्यूज़ :

चीन के साथ सीमा विवाद पर बोले वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध, लेकिन व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान

By सुमित राय | Updated: June 20, 2020 09:28 IST

वायु सेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सीमा पर चीन के साथ शांति सुनिश्चित करने के लिए भारत प्रतिबद्ध है, लेकिन गलवान घाटी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने शनिवार को कहा कि भारत शांति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हमेशा इस दिशा में प्रयासरत रहेगा, लेकिन गलवान घाटी में सैनिकों का 'बलिदान' व्यर्थ नहीं जाएगा। भारतीय वायु सेना प्रमुख हैदराबाद के पास वायु सेना अकादमी में कंबाइंड ग्रेजुएशन परेड में बोल रहे थे।

एयर चीफ ने कहा, "हमारे क्षेत्र में सुरक्षा परिदृश्य यह बताता है कि हमारे सशस्त्र बल हर समय तैयार सतर्क रहते हैं। हम किसी भी अचानक हुई घटना का जवाब देने के लिए अच्छी तरह से तैयार और तैनात हैं। मैं देश को विश्वास दिलाता हूं कि हम गलवान के बहादुरों के बलिदान को कभी व्यर्थ नहीं जाने देंगे।"

उन्होंने कहा, "कृपया कर्नल संतोष बाबू और उनके बहादुर लोग जिन्होंने गलवान घाटी में एलएसी का बचाव करते हुए बलिदान दिया को श्रद्धांजलि देने में मेरे साथ शामिल हों। ये चुनौतीपूर्ण स्थितियों में वीरता से किसी भी कीमत पर भारत की संप्रभुता की रक्षा करने के हमारे संकल्प को प्रदर्शित करता है।"

वायुसेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों के बीच सोमवार को गालवान घाटी में हुई हिंसक झड़प पर कहा, "अत्यधिक चुनौतीपूर्ण हालातों में वीरतापूर्ण कार्रवाई ने किसी भी कीमत पर भारत की संप्रभुत्ता की रक्षा की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।"

लद्दाख में सोमवार को शहीद हुए थे 20 भारतीय जवान

बता दें कि सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ खूनी झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए थे। भारतीय सेना ने बताया है कि शहीद हुए जवानों में 15 जवान बिहार रेजिमेंट से थे। इसके अलावा पंजाब रेजिमेंड के 3, 81 एमपीएससी रेजिमेंट और 81 फील्ड रेजिमेंट के एक-एक जवान शहीद हुए।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सलद्दाखचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील