'यहां महिलाएं छलनी से चांद देख रहीं और विदेश में...', करवा चौथ पर कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 21, 2022 07:39 AM2022-08-21T07:39:53+5:302022-08-21T07:51:53+5:30

मामले में अपनी बात पर सफाई देते हुए मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने कहा, “मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं, जो कोई भी इस परंपरा का पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक सोच के महत्व के बारे में बात कर रहा था।”

Women watching moon with sieve here rajasthan Congress leader Govind Ram Meghwal controversial statement Karva Chauth bjp | 'यहां महिलाएं छलनी से चांद देख रहीं और विदेश में...', करवा चौथ पर कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद

फोटो सोर्स: Facebook Page Govind Ram Meghwal

Highlightsराजस्थान के मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर महिलाओं के अपमान करने का आरोप लगा है। मंत्री ने महिलाओं द्वारा करवा चौथ पर छलनी से चांद देखकर लंबी उम्र के लिए दुआ करने पर बयान दिया था। इस पर भाजपा ने मंत्री को घेरा है और महिलाओं से माफी मांगने की बात कही है।

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को राजस्थान के आपदा प्रबंधन एवं राहत मंत्री गोविंद राम मेघवाल पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। 

भाजपा ने मेघवाल पर यह आरोप उनके इस कतिपय बयान को लेकर लगाया जिसमें उन्‍होंने कहा था कि “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत में महिलाएं आज भी करवा चौथ पर अपने पति की लंबी उम्र की दुआ करने के लिए छलनी से चांद देखती हैं जबकि चीन और अमेरिका जैसे देशों में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जीती हैं।” मंत्री के इस बयान को लेकर विवाद हो गया है। 

मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने क्या कहा था

मामले में मेघवाल ने यहां राजस्‍थान डिजिफेस्ट के समापन कार्यक्रम में कहा, “चीन, अमेरिका में महिलाएं विज्ञान की दुनिया में जी रही हैं लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी हमारे यहां करवा चौथ पर महिलाएं छलनी देखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं लेकिन पति कभी अपनी पत्नी की लंबी उम्र के लिए छलनी नहीं देखता।” उन्होंने कहा, “लोग (दूसरों को) अंधविश्वास में धकेल रहे हैं, लोग धर्म और जाति के नाम पर को दूसरे को लड़ा रहे हैं।” 

मंत्री ने सीएम गहलोत के सामने दिया बयान

मेघवाल ने जब यह टिप्पणी की तब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आयोजन में मौजूद थे। बाद में मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि वह देश में वैज्ञानिक प्रवृत्ति और शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “मैं करवा चौथ के खिलाफ नहीं हूं, जो कोई भी इस परंपरा का पालन करना चाहता है वह ऐसा कर सकता है। मैं वैज्ञानिक सोच के महत्व के बारे में बात कर रहा था।” 

भाजपा ने मंत्री पर साधा निशाना

इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने मंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि कल्पना चावला अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और कई भारतीय महिलाएं पायलट के तौर पर आकाश में उड़ान भर रही हैं। 

उन्होंने कहा, “उन्होंने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है और उन्हें माफी मांगनी चाहिए और बयान वापस लेना चाहिए। मुख्यमंत्री को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।” शर्मा ने कहा कि भारतीय महिलाएं व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाए रखते हुए परंपराओं का पालन कर रही हैं और करवा चौथ पर पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।” 
 

Web Title: Women watching moon with sieve here rajasthan Congress leader Govind Ram Meghwal controversial statement Karva Chauth bjp

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे