लाइव न्यूज़ :

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला की मांग- 'मुझे जांच रिपोर्ट की कॉपी दी जाए'

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2019 08:56 IST

महिला ने तीन जजों की समिति को लिखा है कि अगर जांच रिपोर्ट की एक कॉपी उसे नहीं सौंपी जाती है तो 'यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ होगा और न्याय के उपहास' जैसा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देचीफ जस्टिस रंजन गोगोई को क्लीन चिट के बाद शिकायतकर्ता ने की जांच रिपोर्ट की मांगतीन जजों की समिति ने चीफ जस्टिस के खिलाफ शिकायत के बाद की थी मामले की जांच

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों वाली आतंरिक समिति की ओर से मिली क्लीन चिट के बाद शिकायतकर्ता महिला ने जांच रिपोर्ट की कॉपी मांगी है। शिकायतकर्ता सुप्रीम कोर्ट की ही पूर्व कर्मचारी रही है जिसने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर ऐसे आरोप लगाये थे। महिला ने चिट्ठी लिखकर समिति से जांच रिपोर्ट की कॉपी की मांग की है।

मीडिया में आये महिला के तीन जजों (जस्टिस एसए बोडबे, इंदिरा बनर्जी और इंदु मल्होत्रा) की समिति को लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि अगर जांच रिपोर्ट की एक कॉपी उसे नहीं सौंपी जाती है तो 'यह प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ होगा और न्याय के उपहास' जैसा होगा। शिकायतकर्ता ने लिखा, 'मेरे पास रिपोर्ट को हासिल करने का अधिकार है, इसका कारण जानने का अधिकार है, साथ ही उसकी भी जानकारी हो जिसके तहत किसी व्यक्ति या सबूत पर इस जांच के दौरान विचार किया गया हो।'

शिकायतकर्ता ने ये भी लिखा, जैसा कि मीडिया में रिपोर्ट किया गया, 'अगर रिपोर्ट की एक कॉपी सीजेआई को सीधे या अप्रत्यक्ष तौर पर भी दिया जाता है, तो मैं भी इस मामले में एक कॉपी की हकदार हूं।' 

इससे पहले मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के बाहर काफी हंगामा देखने को मिला था जब कई महिला वकील सहित नागरिक अधिकार ग्रुप ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह सभी चीफ जस्टिस के खिलाफ शिकायत के निपटारे के लिए अपनाये गये तरीकों का विरोध कर रहे थे। इसके बाद कोर्ट के बाहर धारा-144 लगा दी गई थी। पुलिस ने भी कई लोगों को गिरफ्तार किया। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, महिला ने चीफ जस्टिस गोगोई पर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के 22 जजों को हलफनामा भेजा था। बाद में शीर्ष कोर्ट में तीन सदस्यीय विशेष पीठ ने इस मामले की सुनवाई की थी। चीफ जस्टिस ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ साजिश बताया था। उन्होंने कहा था कि शिकायत करने वाली महिला के पीछे कुछ बड़ी ताकतें खड़ी हैं जो शीर्ष कोर्ट को अस्थिर करना चाहती हैं।

टॅग्स :जस्टिस रंजन गोगोई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमेरे बारे में सरकार के नकारात्मक विचार मेरी न्यायिक स्वतंत्रता साबित करती है: जस्टिस अकील कुरैशी

भारतवेंकैया नायडू ने कहा- हर सदस्य सदन में उपस्थित होने के लिए कर्तव्यबद्ध, जस्टिस गोगोई के खिलाफ लाया गया है विशेषाधिकार प्रस्ताव

भारतजस्टिस रंजन गोगोई ने संसद का अपमान किया, कांग्रेस ने लगाया आरोप, 10 फीसदी से कम उपस्थिति पर दिया था बयान

भारतअयोध्या मामले पर फैसले के बाद बेंच को होटल ताज में डिनर और वाइन के लिए ले गया था: पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई

भारतदेश के 25 उच्च न्यायालयों में अब हैं पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट में 4 पद खाली...

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया