लाइव न्यूज़ :

महिला से पूर्व मंगेतर ने दुष्कर्म किया, प्राथमिकी दर्ज

By भाषा | Updated: October 2, 2021 13:22 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो अक्टूबर मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके में 26 वर्षीय महिला से उसके पूर्व मंगेतर ने कथित तौर पर बलात्कार किया और मोबाइल फोन पर इस करतूत की वीडियो भी बना ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सर्किल अधिकारी (भोपा) डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पूर्व मंगेतर विकास और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, 452 और 420 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी फरार हैं।

पीड़िता द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, इस साल की 30 जनवरी को उसकी विकास के साथ शादी तय की गयी। शादी से पहले उसे मंसूरपुर ले जाया गया जहां विकास ने उसे नशीला पेय पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बना लिया। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी टूट गयी।

इसके बाद युवती के माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति से उसकी शादी कराने का फैसला किया। आरोपी विकास, उसके भाई गगन और ओमकार तथा एक रिश्तेदार ने महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को वीडियो भेज दी। वीडियो देखने के बाद महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन