लाइव न्यूज़ :

पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में महिला की लाठियों से पिटाई, मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 12:04 IST

Open in App

शाहजहांपुर जिले में नल पर पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 अगस्त को दमोलिया गांव में रहने वाली महिला लड़ैती देवी (55) का अपने पड़ोस में रहने वाली रचना नामक महिला से सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बीच रचना के पक्ष के कई लोग आ गए और उन्होंने लड़ैती देवी की लाठियों से पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रेबारी, सुनील तथा छेदा लाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य अभियुक्त अजय फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप