लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 से संक्रमित बेटे को लेकर ऑक्सीजन संयंत्र पर पहुंची महिला, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: April 30, 2021 09:38 IST

Open in App

नोएडा, 30 अप्रैल गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना क्षेत्र में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित अपने बेटे को लेकर एक ऑक्सीजन संयंत्र पर ही पहुंच गई लेकिन जिला प्रशासन के लोगों ने जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए उसे ऑक्सीजन देने से इनकार कर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और महिला के ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को भरवाकर कर उसे वापस भेजा।

महिला ने ऑक्सीजन संयंत्र पर पहुंचकर हंगामा किया और कहा कि अगर उसके बेटे को कुछ हो गया तो वह वहीं धरने पर बैठ जाएगी। वीडियो में दिख रहा है कि महिला का बेटा ऑक्सीजन के लिए तड़प रहा है और वह उसकी छाती पर मालिश करते हुए रोती बिलखती नजर आ रही है।

जारचा के थानाध्यक्ष श्री पाल ने बताया कि महिला ऑक्सीजन सिलेंडर भरवाने की जिद कर रही थी। महिला के बेटे की हालत को देखते हुए गैस भरवा दी गई। वह अपने बेटे को लेकर घर चली गई है और उसका घर पर ही इलाज हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी