लाइव न्यूज़ :

प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी गर्भवती महिला, आधार कार्ड न होने पर डॉक्टरों ने लौटाया घर, जुड़वा बच्चों को जन्म देते वक्त तोड़ा दम

By अनिल शर्मा | Updated: November 4, 2022 10:37 IST

पड़ोसियों ने बताया कि मृत महिला भारती नगर स्थित घर में एक अन्य लड़की के साथ रह रही थी। वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्लुक रखती थी और डिलीवरी के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने कुछ पड़ोसियों से मदद मांगी थी

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पास कथित तौर पर आधार या मातृत्व कार्ड नहीं थे। इस कारण अस्पताल प्रशासन से उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ मंजूनाथ डीएन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की है।

कर्नाटकः यहां के तुमकुरु जिला अस्पताल द्वारा लापरवाही के कारण एक 30 वर्षीय महिला और उसके नवजात जुड़वा बच्चों की गुरुवार प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के पास कथित तौर पर आधार या मातृत्व कार्ड न होने के कारण अस्पताल प्रशासन से उसे भर्ती करने से इनकार कर दिया।

पड़ोसियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि कस्तूरी ( मां) को पिछली शाम को प्रसव पीड़ा हुई थी और उसे अस्पताल ले जाया गया था। बुधवार को कस्तूरी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उन्होंने उसे एक ऑटोरिक्शा में तुमकुरु जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उसे यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि उसके पास न तो आधार कार्ड है और न ही 'मातृत्व कार्ड'। पड़ोसियों ने कहा कि जब वह असहनीय दर्द में थी तब अस्पताल ने उसे घर वापस भेज दिया।

उन्होंने आगे बताया कि डॉक्टर ने कस्तूरी से कहा कि वह उसे बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में रेफर करते हुए एक पर्ची लिखेगी।हालांकि, अगली सुबह तक दर्द तेज हो गया और उसने घर पर एक बच्चे को जन्म दिया। दूसरे बच्चे को जन्म देते समय उसे भारी रक्तस्राव हुआ और उसकी मृत्यु हो गई।

पड़ोसियों के मुताबिक, मृत महिला भारती नगर स्थित घर में एक अन्य लड़की के साथ रह रही थी। वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से ताल्लुक रखती थी और डिलीवरी के लिए पैसे जुटाने के लिए उसने कुछ पड़ोसियों से मदद मांगी थी। पड़ोसियों ने बताया कि उस समय कस्तूरी के पति मौजूद नहीं थे। पड़ोसियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी एक छह साल की बच्ची भी थी।

इस घटना को ध्यान में रखते हुए, जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) डॉ मंजूनाथ डीएन ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निलंबित करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि “यह कर्तव्य की अवहेलना है। चूंकि मैं ड्यूटी डॉक्टर के निलंबन का आदेश नहीं दे सकती, इसलिए मैंने तुमकुरु जिले के उपायुक्त को इसकी सिफारिश की। उन्होंने बताया कि एक विस्तृत जांच भी होगी।

इस घटना की जद (एस) और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों ने भारी आलोचना की है। विपक्षी पार्टियों ने इस घटना पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर के इस्तीफे की मांग की है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट में कहा कि तुमकुरु में एक और भयानक और भीषण घटना हुई, जिसने पूरे कर्नाटक को हिलाकर रख दिया।

 

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?