लाइव न्यूज़ :

भोपाल-रतलाम पेसेंजर ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, आरपीएफ के जवान ने की मदद

By बृजेश परमार | Updated: December 15, 2022 21:18 IST

महिला की मदद आरपीएफ के एक हेड़ कांस्टेबल ने की। जच्चा बच्चा दोनों को उज्जैन स्टेशन पर पर रेलवे के डॉक्टर ने जांच की उसके बाद दोनों को चरक शासकीय चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनीता निवासी ब्यावरा जिला राजगढ़ ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दियामहिला उज्जैन प्रसुति के लिए आ रही थी और ट्रेन में बेरछा से सवार हुई थी महिला की मदद आरपीएफ के एक हेड़ कांस्टेबल ने की

उज्जैन:भोपाल-रतलाम पेसेंजर ट्रेन के गुरुवार को उज्जैन पहुंचने से पूर्व उसमें सवार सुनीता पति जगदीश निवासी ब्यावरा जिला राजगढ़ ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। महिला उज्जैन प्रसुति के लिए आ रही थी और ट्रेन में बेरछा से सवार हुई थी। महिला की मदद आरपीएफ के एक हेड़ कांस्टेबल ने की। जच्चा बच्चा दोनों को उज्जैन स्टेशन पर पर रेलवे के डॉक्टर ने जांच की उसके बाद दोनों को चरक शासकीय चिकित्सालय के लिए भेजा गया।

गुरुवार को भोपाल–रतलाम ट्रेन में बेरछा से सुनीता पति जगदीश निवासी ब्यावरा अपनी रिश्तेदार मंजू के साथ सवार हुई थी। दोनों उज्जैन चरक अस्पताल के लिए आ रही थी। मंजू बाई के अनुसार ट्रेन में ही सुनीता को उज्जैन आने से पूर्व ही प्रसुति का दर्द होने लगा था। उज्जैन स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर जब ट्रेन पहुंचने वाली थी उसके पूर्व ही सुनीता को प्रसुति हो गई। मंजूबाई ने कई लोगों से मदद मांगी लेकिन कोई आगे नहीं आया।

चिल्लाकर मदद मांगने के दौरान ही प्लेटफार्म नंबर 5 पर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आगमन की ड्यूटी करने रतलाम से आए आरपीएफ के हेड कांस्टेबल अशोक पाल ने महिला से जानकारी ली और तत्काल स्टेशन प्रबंधन को इसकी सूचना दी। सूचना पर रेलवे के डॉ उमेश राय एवं उनके स्टाफ ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर महिला को स्ट्रेचर उपलब्ध करवाते हुए जच्चा –बच्चा को नाड़ी से अलग किया।

डॉ राय के अनुसार डिप्टी एस एम ने उन्हे सूचना दी थी, जच्चा–बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे ने इस दौरान दुग्धपान (फिडिंग) भी की है। बाद में दोनों को उनकी सहयोगी महिला के साथ एम्बूलेंस से चरक अस्पताल भिजवाया गया है।

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshरतलाम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?