लाइव न्यूज़ :

महिला को कुचल कर पेड़ से टकराई कार में लगी आग, महिला की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2020 16:45 IST

Open in App

बदायूं, 6 नवंबर बदायूं जिले के अलापुर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक कार महिला को कुचलने के बाद पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने से कार में आग लग गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गये हैं। घायलों को जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के खरखोली खुर्द गांव के निकट यह हादसा हुआ।

शर्मा के मुताबिक, ‘‘इस हादसे में खरखोली खुर्द निवासी संजय की पत्‍नी 26 वर्षीय ज्योति की कार की टक्कर से मौत हो गई है। मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें आग लग गई। आग को बुझा दिया गया है।’’

चर्चा है कि सड़क हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में आग लगा दी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?