लाइव न्यूज़ :

असम में पहले भारतीय फिर विदेशी घोषित महिला को अदालत के आदेश पर छोड़ा गया

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:56 IST

Open in App

तेजपुर/गुवाहाटी, 16 दिसंबर असम में विदेशी पंचाट द्वारा महज पांच साल के भीतर पहले भारतीय और फिर विदेशी घोषित 55 वर्षीय महिला को गुवाहाटी उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को तेजपुर केन्द्रीय कारागार से रिहा कर दिया गया।

हसीना भानु ऊर्फ हसना भानु को 2016 में भारतीय घोषित किया गया था और 2021 में दरांग विदेशी पंचाट ने ‘25:3:1971 का विदेशी’ घोषित किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया और वह अक्टूबर 2021 से ही तेजपुर जेल में बंद थीं।

हालांकि, गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में पंचाट के आदेश को पलट दिया। पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘उसके खिलाफ कार्रवाई को सही नहीं ठहराया जा सकता।’’

विदेशी पंचाट ने अगस्त 2016 में भानु के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि की थी। लेकिन असम पुलिस ने जब कहा कि वह एक संदिग्ध बांग्लादेशी है तो उसे विदेशी घोषित कर दिया गया और मामले को वापस पंचाट के पास भेज दिया गया था।

न्यायमूर्ति कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति मलासरी नंदी की खंड पीठ ने हालांकि सोमवार को भानु को भारतीय नागरिक करार दिया और उसे जेल से रिहा करने का आदेश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 112 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग