लाइव न्यूज़ :

जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर दो जिंदा कारतूसों के साथ महिला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 20, 2020 22:27 IST

अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा की निवासी है और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक्सरे से सामान जांच के दौरान उसके थैले से कारतूस बरामद हुए।

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने थैले से कथित तौर पर दो कारतूस बरामद होने पर सोमवार को 46 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला उत्तर प्रदेश के मथुरा की निवासी है और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर एक्सरे से सामान जांच के दौरान उसके थैले से कारतूस बरामद हुए। यह घटना दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर हुई।

उन्होंने बताया कि महिला को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया क्योंकि वह कारतूसों को लेकर कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सकी। पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) विक्रम पोरवाल ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि महिला के एक रिश्तेदार के पास हथियार रखने का लाइसेंस है और हाल ही में वह उनके घर आया था और अपना दो कारतूस भूल गया। इसके बाद महिला ने उसे अपने थैले में रख लिया।

पोरवाल ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार के बेटे का इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। महिला जल्दबाजी में उसी थैले के साथ दिल्ली पहुंची और वह जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन से नोएडा जा रही थी। इसी दौरान जांच के बाद उसके थैले से कारतूस बरामद हुआ।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी