लाइव न्यूज़ :

मास्क के लिए कहना होम गार्ड को पड़ा महंगा, महिला ने बीच बाजार जवान को जड़ा थप्पड़ 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2021 22:24 IST

होम गार्ड के जवान ने महिला को मास्क लगाने के लिए कहा तो गुस्से में आई महिला ने होम गार्ड के जवान को ही थप्पड़ जड़ दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देमास्क के लिए कहा तो महिला ने गुस्से में होम गार्ड के जवान को थप्पड़ मार दियाचप्पल लेकर महिला ने होम गार्ड को धमकाया भी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए देशभर में पाबंदियां लागू है। साथ ही लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि कई लोग मास्क लगाना जरूरी नहीं समझते हैं और जब कोई उन्हें समझाने की कोशिश करता है तो वे मारपीट तक करने लगते हैं। मध्य प्रदेश में भी ऐसा ही देखने को मिला। होम गार्ड के जवान ने महिला को मास्क लगाने के लिए कहा तो गुस्से में आई महिला नेउसे ही थप्पड़ जड़ दिया। 

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला मध्य प्रदेश के खंडवा का है। सड़क पर महिला और होम गार्ड के जवान के बीच बहस होती है। कुछ तमाशबीन भी वहां पर खड़े होते हैं। इसी बीच महिला गुस्से में होम गार्ड के जवान के थप्पड़ मार देती है। 

महिला का गुस्सा नहीं हुआ कम

इसके बाद भी महिला का गुस्सा कम नहीं होता। वह हाथ में चप्पल लेकर धमकी देती है। हालांकि वहां पर खड़े लोगों ने बीचबचाव के जरिये मामले को शांत करवाया। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बहस और फिर महिला द्वारा होम गार्ड के जवान को थप्पड़ मारने के साक्ष्य मौजूद हैं। 

पहले भी सामने आ चुके मामले

गौरतलब है कि इस तरह का यह पहला मामला नहीं है। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के दौरान कई बार पुलिसकर्मियों को इस तरह की परिस्थितियों से जूझना पड़ता है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब