लाइव न्यूज़ :

दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की वापसी शुरू: आईएमडी

By भाषा | Updated: October 6, 2021 20:07 IST

Open in App

(दूसरे पैरे में वर्ष में सुधार व अन्य जानकारियां जोड़ते हुए)

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की बुधवार से वापसी शुरू हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान तथा गुजरात के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी हुई है।

वर्ष 1975 के बाद से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की यह दूसरी सबसे देरी से वापसी है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के वरिष्ठ अधिकारी आर के जेनमनी के अनुसार, 2019 में उत्तर पश्चिम से मॉनसून की वापसी नौ अक्टूबर से शुरू हुई थी।

उत्तर पश्चिमी भारत से दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की वापसी आमतौर पर 17 सितंबर से शुरू होती है। दिल्ली से इसकी वापसी तीन से चार दिन में हो जाएगी। आईएमडी ने एक बयान में कहा कि दक्षिण पश्चिमी मॉनसून पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास के गुजरात के हिस्सों से वापस हो चुका है।

विभाग ने कहा, “गुजरात के कुछ और हिस्सों, पूरे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से अगले तीन से चार दिन में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के लौटने की स्थिति बन रही है।”

देश में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून के चार महीनों के मौसम के दौरान जून से सितंबर तक “सामान्य” बारिश हुई। आईएमडी के अनुसार, अक्टूबर से दिसंबर तक दक्षिणी राज्यों में बारिश लाने वाले उत्तर पूर्वी मॉनसून के सामान्य रहने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह