लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बढ़ सकता है केन्द्रीय एजेंसियों का दबाव, कई नेता हैं रडार पर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 10, 2022 16:37 IST

बिहार में कई बड़े नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। एजेंसी सृजन के साथ आईआरसीटीसी घोटाले में भी शिकंजा कसने की तैयारी में है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव के सामने बड़ी चुनौती आने वाली हैसीबीआई सृजन घोटाले में नीतीश सरकार में शामिल रहे कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ कर सकती हैलालू प्रसाद यादव परिवार समेत पहले से ही सीबीआई और ईडी के निशाने पर चल रहे हैं

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज उपमुख्यमंत्री तेजस्‍वी यादव के साथ मिलकर महागठबंधन की नई सरकार बना ली लेकिन नई सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आने की संभावना है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नजर भी टेढ़ी हो सकती है। भ्रष्‍टाचार के आरोपों से घिरे लालू परिवार व राजद नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दबाव एक बार फिर बढ़ सकता है।

वर्तमान समय में बिहार के तीन दलों के बड़े नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। इसमें सृजन के साथ ही रेलवे के आईआरसीटीसी घोटाले में भी शिकंजा कसने वाला है। सीबीआई सृजन घोटाले में नीतीश सरकार में शामिल रहे कई वरिष्ठ नेताओं से पूछताछ के लिए बुलावा भेजने की तैयारी कर रही है।

उल्लेखनीय है कि लालू परिवार पर पहले ही सीबीआई या ईडी की नजर है। राबड़ी देवी के आवास से लेकर मीसा भारती के दिल्ली आवास तक छापेमारी हुई थी। लालू प्रसाद यादव के नजदीकी पूर्व विधायक भोला यादव की तो सीबीआई गिरफ्तार भी तक चुकी है और उनके कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। अब बहुत संभव है कि जल्द ही सीबीआई और ईडी की दबिश लालू परिवार पर तेज हो।

लालू परिवार के अन्य करीबी पर भी ईडी और सीबीआई की नजर टेढ़ी हो सकती है। राज्य सरकार बदले में किस तरह की कार्रवाई करती है यह दिख सकता है। ऐसे में यह भी लयास लागये जाने लगे हैं कि कहीं पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति तो बिहार में भी नहीं हो जाएगी? सूत्रों के अनुसार भ्रष्‍टाचार के मामलों में एक साथ राज्‍य सरकार और केंद्र की एजेंसियों की कार्रवाई तेज होने वाली है।

राज्‍य सरकार के अधीन ईओयू और निगरानी जैसी एजेंसियां भी अपनी सक्रियता बढ़ा सकती हैं तो सीबीआई और ईडी के कई टारगेट पहले से ही तय हैं। बहुत संभव है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से बिहार की जांच एजेंसी आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की पूछताछ के साथ ही कई और राजनीतिकों से भी पूछताछ का क्रम शुरू हो जाएगा।

इसी तरह रेलवे के आईआरसीटीसी घोटाले में भोला यादव के बाद राजद के दो और नेता सीबीआई के निशाने पर हैं।दोनों नेता लालू पर‍िवार से बाहर के हैं। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के हनुमान कहे जाने वाले पूर्व विधायक भोला यादव वर्तमान में सीबीआई का शिंकजा कसा हुआ है।

भोला यादव से मिले इनपुट के आधार पर राजद के कई और नेताओं को सीबीआई पूछताछ के सम्मन भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, राजनीतिक रसूखदारों के लिए सृजन में फंसा विपिन शर्मा एनडीए रसूखदारों के गले का फांस बनेगा। सृजन की खेवनहार मनोरमा देवी से जुड़े कई नेताओं को ईडी पूछताछ के लिए बुला सकती है जबकि बिहार लोकसेवा की पदाधिकारी रही जयश्री ठाकुर की लगातार पदस्थापन भागलपुर और बांका में रहने का मामला भी नीतीश कुमार के लिए गले का फांस बन सकता है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईआरजेडीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब