लाइव न्यूज़ :

सबसे प्रदूषित शहर वाराणसी, लखनऊ की हवा दूसरे नंबर पर, वायु प्रदूषण से हर कोई बेहाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 20:18 IST

देश के सबसे प्रदूषित शहर में वाराणसी सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम है। वाराणसी का एक्यूआई 276 है। लखनऊ का एक्यूआई 269 है। हवा की सेहत बिगड़ने के पीछे मौसम में आए बदलाव को कारण माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अपील की है कि वह फसल काटने के बाद उसके अपशिष्ट (पराली) को खेत में न जलाएं।योगी ने कहा ‘‘ पराली जलाने से भूसे के रूप में आप न केवल बेजुबान जानवरों का हक मारते हैं।

देश भर में वायु प्रदूषण का बुरा हाल है। पराली को लेकर लगातार किसान सुप्रीम कोर्ट की अनदेखी कर रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हाल और खराब है। दिल्ली के लोग इससे सूझ रहे हैं।

हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय इलाका भी सूझ रहा है। देश के सबसे प्रदूषित शहर में वाराणसी सबसे आगे है। इसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम है। वाराणसी का एक्यूआई 276 है। लखनऊ का एक्यूआई 269 है। हवा की सेहत बिगड़ने के पीछे मौसम में आए बदलाव को कारण माना जा रहा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के रिकॉर्ड के मुताबिक मंगलवार को लखनऊ का एक्यूआई 269 रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को यह 294 था। ऐसे में इसमें सुधार तो आया, लेकिन इसके बाद भी वाराणसी के बाद लखनऊ वायु प्रदूषण में देश में दूसरे नंबर पर है। वाराणसी का एक्यूआई 276 रहा।

लखनऊ की तुलना में दिल्ली और नोएडा में वायु प्रदूषण कम है। नोएडा में 210 और दिल्ली का एक्यूआई 207 रहा। लखनऊ में सबसे अधिक खराब हवा तालकटोरा में मिली है। यहां एक्यूआई 335 रहा। लालबाग में भी हवा बहुत खराब हो चुकी है। यहां एक्यूआई 323 रहा। गोमतीनगर में हालात कुछ बेहतर हुए हैं। यहां एक्यूआई घटकर 209 हो गया है। अलीगंज में एक्यूआई 168 रहा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों से अपील की है कि वह फसल काटने के बाद उसके अपशिष्ट (पराली) को खेत में न जलाएं। योगी ने कहा ‘‘ पराली जलाने से भूसे के रूप में आप न केवल बेजुबान जानवरों का हक मारते हैं, बल्कि पराली के साथ ही मिट्टी में मौजूद करोड़ों की संख्या में मित्र बैक्टीरिया और फंफूद जल जाते हैं। इस तरह से इससे पर्यावरण और खेत की उर्वरा शक्ति को स्थाई क्षति पहुंचती है।’’

मुख्यमंत्री ने सम्बंधित विभागों से किसानों को इस बाबत जागरूक करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा ‘‘किसानों में उस तकनीक को लोकप्रिय करें, जिससे पराली जलाने की जगह आसानी से उसको जैविक खाद में बदला जा सके।’’

मथुरा में सैटेलाइट से पकड़ में आए पराली जलाते 49 किसान, आठ को नोटिस

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कृषि विभाग को चार दर्जन से अधिक किसानों द्वारा अगली फसल की बुवाई के लिए खेत तैयार करने से पहले पराली जलाए जाने की जानकारी मिली है। इनमें से कुछ किसानों को नोटिस जारी किया गया है। कृषि अधिकारी ने बताया कि उच्च तकनीकि सहायता से यह पता चला है कि ये किसान अपने खेतों में मौजूद पराली जलाकर नष्ट करने का प्रयास करने के दोषी हैं। इसलिए उनके खिलाफ नोटिस जारी कर कार्यवाही की जा रही है। पहले चरण में आठ किसानों को चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिए गए है और शेष के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार

दिल्ली में मंगलवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ लेकिन यह अब भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) मंगलवार को 206 दर्ज किया गया जो सोमवार को 249 था।

सीपीसीबी के सीरी फोर्ट निगरानी केंद्र ने मंगलवार शाम को एक्यूआई 305 (बहुत खराब) दर्ज किया जो शहर में सर्वाधिक है। ऐसा पुरवैया हवा चलने की वजह से हो सकता है जिसने उत्तर पश्चिमी हवाओं के असर को कम किया है। ये उत्तर पश्चिमी हवाएं ही हरियाणा तथा पंजाब में पराली जलने से निकलने वाले धुएं को दिल्ली ला रही हैं।

भारतीय मौसमविज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि पुरवैया हवाओं की वजह से पंजाब और हरियाणा से आने वाले पराली के धुएं पर रोकथाम लग सकती है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) ने कहा कि अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में दिवाली के आसपास पश्चिमी विक्षोभ की वजह से वायु गुणवत्ता में और सुधार हो सकता है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीसुप्रीम कोर्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?