लाइव न्यूज़ :

"जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा अपमान किया", प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'सशक्त नारी-विकसित भारत' कार्यक्रम में कहा

By आकाश चौरसिया | Updated: March 11, 2024 13:07 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मुझे नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत 1,000 आधुनिक ड्रोन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को सौंपने का अवसर मिला। देश में 1 करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं"। 

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी में हुए नारी- विकसित भारत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुएप्रधानमंत्री ने कहा, देश में 1 करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन चुकी हैंइस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और नित्यानंद राय भी मौजूद रहे

नई दिल्ली: राजधानी में हुए नारी- विकसित भारत कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ने 'लखपति दीदी' की महिला लाभार्थियों से बातचीत की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में 'नमो ड्रोन दीदियों' के बीच ड्रोन वितरित किए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज मुझे नमो ड्रोन दीदी अभियान के तहत 1,000 आधुनिक ड्रोन महिलाओं के स्वयं सहायता समूह को सौंपने का अवसर मिला। देश में 1 करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन चुकी हैं"। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और नित्यानंद राय भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज 10,000 करोड़ रुपए की राशि इन दीदीयों के खाते में जमा कराई गई हैं। कोई भी देश या समाज में नारी शक्ति की गरिमा बढ़ाते हुए ही आगे बढ़ सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से पहले की सरकारों के लिए महिलाओं की मुश्किलें और उनका जीवन कभी प्राथमिकता नहीं रही, मेरा अनुभव है कि अगर महिलाओं का थोड़ा अवसर-सहारा मिल जाए, तो उन्हें सहारे की जरूरत नहीं रहती है वे लोगों का सहारा बन जाती हैं।"

कार्यक्रम के मुख्य केंद्र में नमो ड्रोन दीदी द्वारा पूरे भारत में कृषि ड्रोन का प्रदर्शन होगा। 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन सौंपे गए। सेल्फ हेल्प ग्रूप को बैंक ऋण के रूप में या पूंजीकरण सहायता निधि के माध्यम से 10,000 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी।

दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "जब भी मैंने महिला सशक्तिकरण की बात की है, कांग्रेस जैसी पार्टियों ने मेरा मजाक उड़ाया और मेरा अपमान किया। मोदी की योजनाएं जमीनी अनुभवों का नतीजा हैं।"

दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, "मैं देश की हर महिलाओं को यह विश्वास दिलाता हूं कि हमारा तीसरा कार्यकाल नारी शक्ति के उत्कर्ष का नया अध्याय लिखेगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवुमन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट मिनिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?