लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आए तो शासन के केजरीवाल मॉडल के साथ दिल्ली नगर निकायों में क्रांतिकारी बदलाव करेंगे: आप

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक राघव चड्ढा ने ओल्ड राजेंद्र नगर में एक सड़क की मरम्मत के लिए शनिवार को एक परियोजना शुरू की और कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो वह ‘‘शासन के केजरीवाल मॉडल’’ के साथ दिल्ली के नगर निगमों में ‘‘क्रांतिकारी बदलाव’’ लाएगी।

राजेंद्र नगर से विधायक चड्ढा ने इलाके के भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) शासित नगर निकाय की आलोचना करते हुए कहा कि शंकर रोड को पूसा रोड से जोड़ने वाले खंड की मरम्मत करना‘‘महत्वपूर्ण’’ है, क्योंकि टूटी हुई सड़क ‘‘घातक प्रतीत होती’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘ नगर निकाय ने अक्टूबर 2020 में इसके लिए एक कार्यादेश जारी किया गया था और इस काम को तीन महीने में पूरा किया जाना था, लेकिन काम आज भी रुका हुआ है।’’

‘आप’ नेता ने कहा कि अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने ‘‘लोगों की सहायता एवं सुरक्षा के लिए’’ 90 लाख रुपए से अधिक की लागत के साथ सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में एमसीडी सड़कों का हाल बुरा है। ओल्ड राजेंद्र नगर और पूरे विधानसभा क्षेत्र में एमसीडी की सड़कें खस्ताहाल में हैं। हमें इसके कारण मुख्यमंत्री सड़क पुनर्निर्माण योजना के तहत इलाके की सड़कों की मरम्मत करने की जिम्मेदारी लेनी पड़ी।’’

‘आप’ ने चड्ढा के हवाले से कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि दिल्ली के लोग भाजपा को एमसीडी के बाहर कर देंगे। आगामी चुनाव में आप के सत्ता में आने पर हम शासन के केजरीवाल मॉडल के साथ एमसीडी में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे।’’

इस बीच, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष चड्ढा ने ओल्ड राजेंद्र नगर में पानी की पाइपलाइन परियोजना भी लोगों को समर्पित की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया