लाइव न्यूज़ :

'क्या पीएम मोदी अब भी करेंगे 'नमस्ते ट्रम्प'?', अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर पी चिदंबरम का तंज

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2020 13:02 IST

यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कोरोनावायरस के संक्रमितों और मौत के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर उंगली उठाई है। उन्होंने चीन और रूस के साथ भारत पर भी इस महामारी के आंकड़े छिपाने के आरोप लगाए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या पीएम मोदी अब भी अपने दोस्त और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में 'नमस्ते ट्रम्प' का आयोजन करेंगे?

नई दिल्ली: पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पूछा कि क्या पीएम मोदी अब भी अपने दोस्त और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में 'नमस्ते ट्रम्प' का आयोजन करेंगे? 

चिदंबरम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन और रूस के साथ भारत को क्लब किया और तीनों देशों पर COVID से हुई मौतों की संख्या छिपाने का आरोप लगाया..उन्होंने तीनों देशों पर सबसे अधिक वायु प्रदूषण करने का भी आरोप लगाया..क्या मोदी जी, अपने प्रिय मित्र के सम्मान में 'नमस्ते ट्रम्प' की और रैली करेंगे?"

बता दें कि यूएस प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर कोरोनावायरस के संक्रमितों और मौत के आंकड़ों की विश्वसनीयता पर उंगली उठाई है। उन्होंने चीन और रूस के साथ भारत पर भी इस महामारी के आंकड़े छिपाने के आरोप लगाए हैं।

ट्रंप ने भारत पर लगाए ये आरोप 

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडन के बीच बुधवार को पहली डिबेट हुई। इस दौरान बाइडन ने ट्रंप पर अमेरिका में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने में नाकाम रहने का आरोप लगाया और कहा कि ट्रंप प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की थी। बाइडन ने कहा कि अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत इसलिए हुई क्योंकि सरकार महामारी के ख़तरों को लेकर बेफिक्र रही और कोई प्लान नहीं किया। इस पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ने कोरोना का बहुत प्रभावी तरीक़े से सामना किया है। मौत का आंकड़ा सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि अमरीका सही डेटा दे रहा है जबकि चीन, रूस और भारत मौत के सही आंकड़े नहीं दे रहे।

ट्रंप ने कहा "हमारी सरकार कोरोना वायरस से निपटने के लिए मास्क, पीपीई किट और दवाएं लेकर आई। हम कोरोना वैक्सीन बनाने से बस कुछ ही सप्ताह दूर हैं। मैंने कंपनियों से बात की है और मैं कह सकता हूं कि हम जल्द ही वैक्सीन बना लेंगे। 

टॅग्स :पी चिदंबरमनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)डोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?