लाइव न्यूज़ :

जब तक ओबीसी आरक्षण बहाल नहीं किया जाता तब तक स्थानीय निकाय चुनाव का विरोध करेंगे : भाजपा विधायक

By भाषा | Updated: June 22, 2021 22:36 IST

Open in App

जालना, 22 जून भाजपा महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों का तब तक विरोध करेगी जब तक कि अन्य पिछड़ा गर्व (ओबीसी) आरक्षण को बहाल नहीं किया जाता है। यह बात मंगलवार को यहां पार्टी के तीन विधायकों ने कही।

विधायक अतुल सावे, संतोष दानवे और नारयाण कुचे ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा 26 जून को पूरे राज्य में चक्का जाम आंदोलन करेगा।

उच्चतम न्यायलय ने इस वर्ष की शुरुआत में राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को रद्द कर दिया था।

भाजपा विधायकों ने यहां संवाददाता सम्मेलन कर राज्य सरकार पर ढीला ढाला रुख अपनाने का आरोप लगाया और कहा कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस सरकार ने उच्चतम न्यायालय में उचित ढंग से मामले को नहीं रखा।

सावे ने आरोप लगाया कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य सरकार से कहा था कि आरक्षण को उचित ठहराने के लिए ठोस आंकड़े पेश करे लेकिन सरकार इसे सैंपने में विफल रही।

उन्होंने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा 26 जून को राज्यव्यापी चक्का जाम करेगा और आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी उच्चतम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस