लाइव न्यूज़ :

"बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, उसमें कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं", दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 17, 2023 08:28 IST

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगेगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगेगाहम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैंदिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं हिंदू था, हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूं

भोपाल: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह चेतावनी जरूर दी कि समाज में हिंसा फैलाने वाले गुंडे और दंगाईयों से सख्ती से निपटा जाएगा और ऐसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह ने यह टिप्पणी बीते बुधवार को राजधानी भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान की।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि अगर कांग्रेस मध्य प्रदेश में भाजपा को हराकर सत्ता पर काबिज होती है तो क्या वह बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएगी। दिग्विजय सिंह ने इसके जवाब में कहा, “हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन हम दंगों या हिंसा में शामिल किसी को भी नहीं बख्शेंगे।”

दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से हिंदुत्व के मुद्दे पर बात करते हुए कहा, ''मैं हिंदू था, हिंदू हूं और हिंदू रहूंगा। मैं हिंदू धर्म का पालन करता हूं और सनातन धर्म का अनुयायी हूं। मैं सभी भाजपा नेताओं से बेहतर हिंदू हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "भारत हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी का देश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को देश को बांटना बंद करना चाहिए। वो देश में शांति स्थापित करें, यह देश शांति से ही आगे बढ़ेगा।"

इससे पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यक्रम में बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। सिंह ने कहा, ''भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती मेरी छोटी बहन हैं और कोई भी देख सकता है कि भाजपा ने उनके साथ क्या किया। भारती शराबबंदी के खिलाफ किस तरह अपनी लड़ाई लड़ रही थीं, उन्होंने आवाज उठाई लेकिन उन्हें उसमें सफलता नहीं मिली।"

मध्य प्रदेश में पिछले 20 वर्षों में भाजपा का कुशासन रहा है, हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि नौकरियों, ठेकों और यहां तक ​​कि धार्मिक कार्यों में भी जमकर भ्रष्टाचार होता है।

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है। राम मंदिर के लिए हजारों करोड़ रुपये इकट्ठा किये गये लेकिन आज तक उसकी रिपोर्ट नहीं दी गयी है। मंदिर निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये की जमीन 20 करोड़ रुपये में खरीदी गई है।

उन्होंने कहा, ''भाजपकेवल हिंदुत्व के बारे में बात करते हैं लेकिन उनका हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। हिंदुत्व का हिंदू धर्म से कोई लेना-देना नहीं है, यह खुद सावरकर ने कहा था।”

टॅग्स :दिग्विजय सिंहबजरंग दलमध्य प्रदेशकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?