लाइव न्यूज़ :

जल्द बनेगा तीसरा मोर्चा : इनेलो प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:31 IST

Open in App

इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष ओम प्रकाश चौटाला ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि देश की जनता भाजपा सरकार से नाराज है और राष्ट्रीय स्तर पर जल्द ही एक 'तीसरा मोर्चा' बनाया जाएगा। नई अनाज मंडी में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के विकल्प के तौर पर तीसरा मोर्चा बनाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। चौटाला ने कहा, "तीसरे मोर्चे का जल्द ही गठन किया जाएगा।" हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "आज देश के साथ-साथ हरियाणा की जनता भी भाजपा सरकार से खफा है और इससे छुटकारा पाना चाहती है। जिस तरह से भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के खिलाफ तीन कृषि कानून बनाए, उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता।" उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा में भाजपा-जजपा सरकार में भ्रष्टाचार फैला हुआ है। गौरतलब है कि जुलाई में, 86 वर्षीय चौटाला एक भर्ती घोटाले में सजा काटने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल से रिहा हुए थे। चौटाला ने कहा था कि वह राष्ट्रीय स्तर पर "तीसरा मोर्चा" बनाने के लिए विपक्षी नेताओं से संपर्क करना शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब वे जेल गए तो कांग्रेस को लगा कि इनेलो खत्म हो जाएगा। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जारी रखा। अब लोग कह रहे हैं कि आने वाले समय में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि जब उनकी पार्टी हरियाणा में सत्ता में थी, उसने लोगों की शिकायतों को उनके दरवाजे पर हल करने के लिए 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम शुरू किया था। चौटाला ने आरोप लगाया, "हम हरियाणा में गांव-गांव जाते थे और लोगों की समस्याएं सुनते थे। आज की सरकार की स्थिति ऐसी है कि वे खुली लूट में लिप्त हैं और उसे लोगों के हितों की कोई परवाह नहीं है।" ऐलनाबाद उपचुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव होगा, इनेलो जोरदार जीत दर्ज करेगा और भाजपा-जजपा सरकार को इसकी लोकप्रियता का पता चल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?