लाइव न्यूज़ :

'क्या कोई कांग्रेस का नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा जिसकी पहले से ही 2 पत्नियां हों?', यूसीसी को लेकर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

By रुस्तम राणा | Updated: July 13, 2023 14:13 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने यूसीसी का विरोध करने वाले कांग्रेस नेताओं पर हमला करते हुए कि क्या कोई कांग्रेस का नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा जिसकी पहले से ही 2 पत्नियां हों?

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी का मामला संसद तय करेगा, राज्यों का भी उसमें योगदान रहेगाउन्होंने कहा, लॉ कमीशन और संसदीय कमेटी उसकी समीक्षा कर रही हैअसम सरकार जल्द ही राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक लाएगी

गुवाहाटी: यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है। मीडिया से बात करते हुए बीजेपी शासित राज्य के मुख्यमंत्री ने कहा, यूसीसी का मामला संसद तय करेगा। राज्यों का भी उसमें योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता में कई मुद्दें हैं। लॉ कमीशन और संसदीय कमेटी उसकी समीक्षा कर रही है। 

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हमने पहले ही कह दिया है कि हम यूसीसी के समर्थन में हैं...असम में हम तत्काल में बहुविवाह को बैन करना चाहते हैं। यहां उन्होंने यूसीसी का विरोध करने वाले नेताओं पर हमला करते हुए कि क्या कोई कांग्रेस का नेता अपनी बेटी ऐसे पुरुष को देगा जिसकी पहले से ही 2 पत्नियां हों? असम सीएम ने कहा, वे (कांग्रेस) मुसलमान महिलाओं का दुख नहीं समझ रहे हैं वे बस मुसलमान पुरुषों के लिए काम करते हैं।

हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार जल्द ही राज्य में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक लाएगी। सीएम ने गुरुवार को कहा कि विधेयक को मानसून सत्र में असम विधानसभा में पेश किए जाने की संभावना है। सीएम सरमा ने कहा, "अगर किसी कारण से हम मानसून सत्र में विधेयक पेश करने में सक्षम नहीं हैं, तो हम इसे जनवरी (शीतकालीन) सत्र में पेश करेंगे।"

यह कहते हुए कि बहुविवाह विरोधी विधेयक "समान नागरिक संहिता का केवल एक खंड" है, सीएम सरमा ने कहा: "यूसीसी एक ऐसा मामला है जिस पर संसद द्वारा निर्णय लिया जाएगा। राज्य भी राष्ट्रपति की सहमति से इस पर निर्णय ले सकते हैं।" ...यह (बहुविवाह विरोधी विधेयक) यूसीसी का केवल एक खंड है। हम असम में बहुविवाह पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहते हैं।"

इससे पहले मंगलवार को सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए बहुविवाह बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यूसीसी से महिलाओं को अत्यधिक लाभ होगा क्योंकि इसका मतलब उनके लिए समान संपत्ति अधिकार होगा। सीएम सरमा ने कहा, यह उन्हें सशक्त बनाएगा और पुरुषों के बराबर लाएगा।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह