लाइव न्यूज़ :

करंट लगने से जंगली हाथी की मौत

By भाषा | Updated: June 22, 2021 14:38 IST

Open in App

रायगढ़, 22 जून छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट लगने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई है।

रायगढ़ जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में एक जंगली हाथी की करंट लगने से मौत हो गई है।

धरमजयगढ़ वन मंडल के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओ) बीएस सरोते ने बताया कि आज सुबह छाल क्षेत्र के बनहर गांव के एक खेत में एक हाथी के मृत पड़े होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के बाद वन विभाग के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा मृत हाथी को लाया गया।

सरोते ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, हाथी की मौत बोर के लिए खींचे गए बिजली के तार की चपेट में आने से हुई है। इस संबंध में किसान मेहतर सिंह से पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम