लाइव न्यूज़ :

सदन में बहुमत के बाद भी क्यों डरी हुई है सरकार: फड़णवीस ने विधानसभाध्यक्ष के चुनाव पर कहा

By भाषा | Updated: July 15, 2021 15:52 IST

Open in App

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार द्वारा विधानसभाध्यक्ष पद के चुनाव में खुले मतदान का तरीका अपनाने के लिए नियमों में बदलाव की योजना की खबरों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़णवीस ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि सदन में बहुमत होने के बाद भी राज्य सरकार क्यों डरी हुई है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने कहा कि यह कदम यह बताता है कि एमवीए सहयोगियों को न केवल एक दूसरे पर बल्कि उन्हें अपने विधायकों पर भी विश्वास नहीं है। फड़णवीस ने कहा कि तीन दलों वाली यह गठबंधन सरकार अपने ही भार तले दब जाएगी और ऐसा होने उनकी पार्टी राज्य में एक वैकल्पिक सरकार मुहैया कराएगी।

विधानसभा में विपक्ष के नेता यहां के निकट स्थित रामभाऊ म्हाल्गी प्रबोधिनी में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

नाना पटोले के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के लिए इस पद से इस्तीफा देने के बाद फ़रवरी से ही विधानसभाध्यक्ष का पद खाली है। परंपरा के अनुसार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होते हैं।

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए राज्य सरकार द्वारा नियमों में बदलाव पर विचार किए जाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर फड़णवीस ने कहा, ‘‘ अगर आपके पास बहुमत है तो आप क्यों डर रहे हैं और आप नियमों में बदलाव क्यों कर रहे हैं? आप क्यों खुला मतदान चाहते हैं? इसका मतलब है कि एमवीए गठबंधन को न तो एक-दूसरे पर और न ही अपने विधायकों पर भरोसा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ विधायी नियमों में किसी भी तरह का परिवर्तन करने के लिए अध्यक्ष द्वारा बैठक बुलाई जाती है। उपाध्यक्ष के पास यह शक्ति नहीं है। अध्यक्ष के बिना इस तरह की बैठक वैध नहीं है।’’

इसी बीच सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए सरकार नियमों में बदलाव पर विचार कर रही है। हाल में ही इस संबंध में पहली बैठक हुई लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब यह मुद्दा हमारे सामने आएगा तो हम इस पर अपना पक्ष रखेंगे।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष नाना पटोले अगले विधानसभा चुनाव में अकेले उतरने की बात करते हैं तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष उनका प्रतिकार करते हैं और पवार से मिलने वाले कांग्रेस नेता पटोले को साथ नहीं रखते हैं, यह दिखाता है कि सत्तारूढ़ गठबंधन में क्या चल रहा है।

फड़णवीस ने कहा, ‘‘ हम मजबूत विपक्ष की भूमिका अदा कर रहे हैं। मैं पहले दिन से कह रहा हूं कि यह सरकार अपने ही भार तले दब जाएगी। मैंने ऐसा होने के लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। जब ऐसा होगा तो हम एक वैकल्पिक सरकार बनाएंगे।’’

एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा था कि एमवीए के सहयोगी एक-दूसरे से लड़ेंगे लेकिन वे त्रिदलीय सरकार को गिरने नहीं देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया