लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ की कोवैक्सीन को मंजूरी से अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान हो जाएगी : विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 11, 2021 21:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस महीने की शुरुआत में कोवैक्सीन को स्वीकृति देने से टीके की खुराक ले चुके भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान हो जाएगी और भारत उन देशों से भी बात कर रहा है जो भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी टीकों को मान्यता देने के लिए अलग-अलग आदेश जारी कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि 96 देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को या तो मंजूर कर लिया है या कुछ देशों ने केवल कोविशील्ड या कोवैक्सीन को ही मंजूरी दी है। डब्ल्यूएचओं ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों टीकों को मान्यता दी है।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें उम्मीद है कि कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ द्वारा मंजूरी दिए जाने से इस सूची का विस्तार होगा और सभी 96 या अधिक देश दोनों टीकों को स्वीकार करेंगे। मुझे लगता है कि यह (मंजूरी) टीके की खुराक ले चुके भारतीयों की विदेश यात्रा को आसान बनाने में काफी सुधार लाएगी।’’

सरकार के बयान पर स्पष्टीकरण देने के लिए कहने पर बागची ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ ही विदेश मंत्रालय के वेब पेज पर कोई भी देख सकता है कि नौ नवंबर तक दो तरह की सूची है पहली उच्च जोखिम की श्रेणी वाले देशों की और दूसरी ए श्रेणी वाले देशों की। उन्होंने कहा कि भारत में प्रवेश के लिए नए संशोधित दिशा निर्देश मोटे तौर पर इन्हीं श्रेणियों पर निर्भर होंगे।

बागची ने कहा कि जिन देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को मान्यता दी है और जिन्होंने हमारे टीकों को स्वीकार किया है उन्हें ए श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने कहा कि 96 देशों ने डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों या हमारे टीकों को मंजूरी दे दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस महीने तीन नवंबर को भारत द्वारा विकसित कोवैक्सीन को आपात इस्तेमाल का लाइसेंस दे दिया। इससे कोवैक्सीन की खुराक लेने वाले लोगों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा आसान होनी चाहिए। कई देशों ने पहले ही डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत टीकों को मान्यता दे दी है और कोवैक्सीन स्वत: ही इस सूची में शामिल हो गया है।’’

टीकों के निर्यात पर उन्होंने कहा कि भारत की घरेलू आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उसने टीकों की विदेशों में आपूर्ति बहाल कर दी है। बागची ने बताया कि कई खेप भेजी जा चुकी हैं जबकि कुछ भेजी जा रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?