लाइव न्यूज़ :

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024: खून के बदले आजादी देने का वादा, स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा, जानें 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2024 12:28 IST

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024: 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2024: खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे।

उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे। ‘नेताजी’ हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।

1920 : हवाई परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।

1926 : महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1965 : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1977 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।

1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2009 : फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया। 2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

टॅग्स :नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीसुभाष चंद्र बोसओड़िसापश्चिम बंगालकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए