लाइव न्यूज़ :

Who is Vinay Mohan Kwatra: कौन हैं विनय क्वात्रा, अमेरिका में भारत के अगले राजदूत होंगे, जानिए उनके बारे में 11 बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 19, 2024 15:38 IST

Who is Vinay Mohan Kwatra: पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को शुक्रवार को अमेरिका में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया। जनवरी में तरनजीत संधू के सेवानिवृत्त होने के बाद से अमेरिका में भारत के राजदूत का पद खाली था।

Open in App
ठळक मुद्देWho is Vinay Mohan Kwatra: उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।Who is Vinay Mohan Kwatra: 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। Who is Vinay Mohan Kwatra: तरनजीत संधू की जगह लेंगे।

Who is Vinay Mohan Kwatra: विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को भारत के पूर्व विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा को अमेरिका में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया। विदेश मंत्री ने घोषणा की कि विनय मोहन क्वात्रा जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। राजदूत क्वात्रा 1988 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। तरनजीत संधू की जगह लेंगे। जो जनवरी 2024 में रिटायर हुए थे। 15 जुलाई को विक्रम मिस्री भारत के विदेश सचिव के रूप में क्वात्रा के उत्तराधिकारी बने थे। विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।’’

 

Who is Vinay Mohan Kwatra: 

1. विनय मोहन क्वात्रा ने एक मई 2022 से 14 जुलाई 2024 तक विदेश सचिव के रूप में कार्य किया।

2. 1988 में भारतीय विदेश सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों में जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन में सेवा की।

3. वर्ष 1993 से 2003 के बीच उन्होंने दिल्ली में विदेश मंत्रालय के मुख्यालय में डेस्क अधिकारी के रूप में संयुक्त राष्ट्र के साथ काम किया।

4. दक्षिण अफ्रीका तथा उज्बेकिस्तान में राजनयिक मिशन में कार्य किया।

5. 2003 से 2006 तक बीजिंग में भारतीय दूतावास में परामर्शदाता और बाद में मिशन के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया।

6. 2006 से 2010 तक नेपाल में दक्षेस सचिवालय में व्यापार, अर्थव्यवस्था और वित्त ब्यूरो के प्रमुख के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

7. मई 2010 से जुलाई 2013 तक उन्होंने वाशिंगटन में भारतीय दूतावास में शासकीय अधिकारी (वाणिज्य) के रूप में कार्य किया।

8. जुलाई 2013 से अक्टूबर 2015 के बीच मंत्रालय में नीति नियोजन और अनुसंधान प्रभाग के प्रमुख रहे और बाद में अमेरिकी प्रभाग के प्रमुख के रूप में कार्य किया।

9. अक्टूबर 2015 से अगस्त 2017 तक उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य किया।

10. अगस्त 2017 से फरवरी 2020 तक वह फ्रांस में भारत के राजदूत रहे।

11. मार्च 2020 से अप्रैल 2022 तक उन्होंने नेपाल में राजदूत के रूप में कार्य किया।

टॅग्स :Foreign MinistryअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वTrump Health Report: व्हाइट हाइस ने जारी किया राष्ट्रपति ट्रंप का एमआरआई स्कैन, जानें हेल्थ रिपोर्ट में क्या आया सामने

विश्वअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए दो तीखे लाल मिर्च..!

कारोबार‘आधी भारतीय’ मेरी ‘पार्टनर’ शिवोन जिलिस?, एलन मस्क ने कहा-बच्चे का नाम नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम पर शेखर रखा

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई