लाइव न्यूज़ :

अंबानी के घर के पास विस्फोटक रखने का सूत्रधार कौन? एनआईए ने कई अधिकारियों से की पूछताछ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 15, 2021 09:43 IST

एनआईए की एक विशेष अदालत ने मुंबई पुलिस अधिकारी सचिन वाझे को 25 मार्च तक यानी 11 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया. वाझे को 13 घंटे की पूछताछ के बाद कल देर रात एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों का कहना है कि पूरे कांड में सचिन वाझे के साथ कुछ और सहकर्मी भी शामिल होने का अंदाजा है.एक एसीपी समेत कुछ और अधिकारियों से भी जल्द ही पूछताछ होने की संभावना है.

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास कार में विस्फोटक बरामद होने की जांच कर रही एनआईए ने आज मुंबई क्राइम ब्रांच की अपराध खुफिया शाखा (सीआईयू) के कई अधिकारियों से पूछताछ की.

एनआईए पता लगाना चाहती है कि पूरे कांड का सूत्रधार कौन है. इस बीच, विशेष अदालत ने आज एपीआई सचिन वाझे को 25 मार्च तक यानी 11 दिन की एनआईए की हिरासत में भेज दिया. वाझे को 13 घंटे की पूछताछ के बाद कल देर रात एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था.

एनआईए ने वाझे के नेतृत्व में काम करनेवाले दो अधिकारियों सीआईयू के एपीआई रियाजुद्दीन काजी और एक पीएसआई के अलावा दो ड्राइवरों से साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की. उन्हें साढ़े 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. सूत्रों का कहना है कि पूरे कांड में वाझे के साथ कुछ और सहकर्मी भी शामिल होने का अंदाजा है. एक एसीपी समेत कुछ और अधिकारियों से भी जल्द ही पूछताछ होने की संभावना है.

विक्रोली थाने के अफसरों से भी पूछताछ हो सकती है. उनसे पूछा जाएगा कि 18 फरवरी को किन दस्तावेज के आधार पर और किन पुलिस अधिकारियों के कहने पर स्कॉर्पियो चोरी जाने का अपराध दर्ज किया गया. रियाज काजी पिछले तीन साल से सीआईयू में कार्यरत हैं. सीआईयू में ही वाझे भी कार्यरत हैं. जनवरी में टीआरपी घोटाले में बेहतरीन काम करने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने एसीपी शशिकांत सांडभोर, एपीआई सचिन वाझे, नितिन लोंढे, संतोष कोटवान और रियाज काजी को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया था.

सचिन वाझे पर जानें कौन सी धाराएं लगाई गई हैं-

सचिन वाझे पर लगाई गईं धाराएं धारा 286 : जानबूझकर या अनजाने में विस्फोटक रखना, दूसरों की जान खतरे में डालना धारा 465 : फर्जीवाड़ा अथवा जालसाजी करना धारा 473 : गुमराह करने के लिए फर्जीवाड़ा धारा 506 (2) : भय फैलाा अथवा धमकी देना धारा 120 (बी) : आपराधिक साजिश में भागीदारी विस्फोटक पदार्थ कानून 1908 की धारा 4 (अ, ब) : विस्फोटक रखना हिरेन की मौत में भी वाझे का हाथ? -सरकारी वकील ने दावा किया कि स्कॉर्पियो में जिलेटिन की छड़ें रखने से लेकर उसकी जांच का दिखावा करने एवं स्कॉर्पियो के मालिक मनसुख हिरेन की मौत तक की घटनाओं में वाझे का हाथ है.

शरद पवार ने आज सचिन वाझे की गिरफ्तारी के संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार किया-

हालांकि, वाझे के कबूलनामे के सरकारी वकील के दावे का बचाव पक्ष के वकील ने खंडन किया और सभी आरोप खारिज कर दिए. निलंबन तय : कोई भी सरकारी अधिकारी, कर्मचारी को 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में लिये जाने के बाद उसका निलंबन किया जाता है. वाझे का भी निलंबन तय है. अगले दो दिनों में पुलिस आयुक्त आदेश जारी करेंगे. पवार का टिप्पणी से इनकार राकांपा प्रमुख शरद पवार ने आज सचिन वाझे की गिरफ्तारी के संबंध में कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि यह मामला बहुत स्थानीय प्रकृति का है.

टॅग्स :मुकेश अंबानीएनआईएमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?