लाइव न्यूज़ :

बिहार राजद अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह बोले-कौन हैं तेज प्रताप, मैं लालू प्रसाद के प्रति जवाबदेह हूं, 75 विधायक में से एक हैं...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 19, 2021 18:13 IST

जगदानंद सिंह ने कई दिनों बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए तेजप्रताप को पहचानने से इनकार कर दिया। आकाश यादव को पद से हटाने को लेकर जगदानंद ने कहा कि कि छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष का पद मैंने नहीं बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देतेजप्रताप के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वे पार्टी के संविधान से ऊपर नहीं हैं।मैं पार्टी के संविधान से ऊपर नहीं हूं।कोई भी संस्थान अपने हिसाब से नहीं चलता है, मैनेजमेंट ही संस्थान को चलाता है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और राजद के प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के बीच जारी टकराव जारी है। राजद में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। एक तरफ नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव प्रदेश अध्‍यक्ष जगदानंद सिंह के साथ खडे़ हैं तो उनके भाई तेजप्रताप ने फिर जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि कौन हैं तेज प्रताप? मैं तेज प्रताप के प्रति जवाबदेह नहीं हूं। मैं लालू प्रसाद के प्रति जवाबदेह हूं, वह मेरे अध्यक्ष हैं। पार्टी के 75 सदस्यों में वह (तेज प्रताप) उनमें से एक हैं। क्या उनके पास पार्टी में कोई और पद है?

राजद बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह तेज प्रताप यादव के सहयोगी और राजद छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को हटाने के बाद के बयानों पर कहा कि मुझे नहीं पता था कि वह (तेज प्रताप) नाराज थे। शायद उसे कोई गलतफहमी है। वह एक छोटी सी बात को एक बड़ा मामला बनाना चाहते हैं।

जगदानंद सिंह की नाराजगी की वजह लगातार तेजप्रताप को बताया जा रहा था। कल जब जगदानंद सिंह और तेजस्वी यादव की मुलाकात हुई, उसके बाद से काई उथल-पुथल मच गई है। इस मुलाकात के बाद जगदानंद सिंह ने बड़ा निर्णय लेते हुए आकाश यादव को अध्यक्ष पद से हटा दिया।

जगदानंद सिंह ने गगन कुमार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। जगदानंद सिंह के द्वारा आकाश यादव को पद से हटाए जाने के बाद तेजप्रताप ने प्रदेश अध्‍यक्ष की हैसियत पर सवाल उठाए हैं। इस फैसले से तेजप्रताप यादव काफी गुस्से में हैं। वह जगदानंद सिंह पर भड़क गए हैं।

तेजप्रताप द्वारा उन्हें हिटलर कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी में कोई हिटलर हो ही नहीं सकता है। कोई कुछ भी कहे मैं उस पर ध्यान नहीं देता हूं, जगदानंद ने कहा कि राजद में संवैधानिक पद पर तीन लोग हैं- लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर मैं।

टॅग्स :पटनालालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण