लाइव न्यूज़ :

कौन हैं शिवेश राम?, भाजपा ने राज्यसभा प्रत्याशी बनाया, जीतेंगे निर्विरोध?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 3, 2026 16:12 IST

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवेश कुमार की उम्मीदवारी को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने के रूप में देखा जा रहा है।गायक गुंजन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि भाजपा पवन सिंह को राज्यसभा भेजेगी।संगठन में मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का फैसला अहम माना जा रहा है।

पटनाः बिहार से राज्यसभा के 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. मुनिलाल राम के बेटे शिवेश राम को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। नितिन नबीन को राज्यसभा भेजने का निर्णय पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती साख और उनके द्वारा किए गए सांगठनिक कार्यों का प्रतिफल माना जा रहा है। पार्टी ने इन दो नामों के जरिए बिहार के राजनीतिक और जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। शिवेश कुमार की उम्मीदवारी को पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने के रूप में देखा जा रहा है।

इन दोनों चेहरों के मैदान में आने से बिहार की राज्यसभा सीटों पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। हालांकि कयास यह लगाया जा रहा था कि भाजपा भोजपुरी फिल्म के पावरस्टार पवन सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सारे कयासों पर अब विराम लग गया है। गायक गुंजन सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि भाजपा पवन सिंह को राज्यसभा भेजेगी।

गुंजन सिंह का अनुमान भी फेल हो गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय रहे हैं। पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का फैसला अहम माना जा रहा है।

सियासत के जानकारों का मानना है कि नितिन नबीन को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक संतुलन दोनों को साधने की कोशिश की है। नितिन नबीन का नाम पहले से ही संभावित उम्मीदवारों की सूची में चर्चा में था। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीबी माने जाने वाले नितिन नबीन को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का अनुभव है।

ऐसे में राज्यसभा में उनकी मौजूदगी भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा के महामंत्री और सासाराम से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके शिवेश राम भी राज्यसभा के उम्मीदवार बनाए गए हैं। शिवेश राम भी भाजपा के सक्रिय और जमीनी नेता माने जाते हैं। सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें मौका दिया है।

माना जा रहा है कि उनके नाम से पार्टी ने सामाजिक संतुलन साधने का संदेश दिया है। भाजपा के इस फैसले को बिहार में आगामी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राज्यसभा की सीटों पर कब्जा मजबूत करने के साथ-साथ पार्टी ने संगठन और सामाजिक प्रतिनिधित्व दोनों पर फोकस किया है।

बता दें कि राज्यसभा की सीटों को लेकर बिहार में पहले से ही कयासों का दौर जारी था। अब भाजपा की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। फिलहाल दोनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल है। आने वाले दिनों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यसभा चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

भाजपा की इस घोषणा के बाद अब सबकी नजरें विपक्षी दलों, विशेषकर राजद और कांग्रेस की अगली सूची पर टिकी हैं। नितिन नबीन जैसे सक्रिय नेता के राज्यसभा जाने से बिहार सरकार और संगठन में भी फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावNitin Nabinबिहारपटनाओड़िसाOdisha
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी