लाइव न्यूज़ :

कौन है शाहरुख खान? पठान के विरोध के बीच असम के सीएम हिमंत बिस्वा ने पूछा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2023 21:46 IST

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता।’’ मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था फिल्म ‘पठान’ को एक गाने ‘बेशर्म रंग...’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को पूछा कि शाहरुख कौन हैं। यहां शनिवार को संवाददाताओं के सवाल पर असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शाहरुख कौन हैं? मैं उनके और उनकी फिल्म के बारे में कुछ नहीं जानता।’’ मीडियाकर्मियों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये उस हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर सवाल किया था जिसमें उन्होंने शहर के नारेंगी स्थित एक सिनेमा घर में शुक्रवार को हंगामा किया था। 

इस सिनेमाघर में अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ को दिखाया जाना है। कट्टरपंथी संगठन के स्वयंसेवकों ने फिल्म के पोस्टर फाड़कर उन्हें जला दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस समस्या के संबंध में खान ने मुझसे बात नहीं की है, लेकिन बॉलीवुड के बहुत से लोग मुझसे बात करते हैं। यदि वे बात करते हैं, तो मैं इस मामले को देखूंगा। यदि कानून-व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है तो कार्रवाई की जाएगी।’’ 

फिल्म ‘पठान’ को एक गाने ‘बेशर्म रंग...’ में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को केसरिया बिकनी में दिखाए जाने के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। विश्व हिंदू परिषद समेत कई नेताओं ने फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की है। जब संवाददाताओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि खान बॉलीवुड सुपरस्टार हैं, तो शर्मा ने कहा कि राज्य के लोगों को हिंदी के बजाय असमी फिल्मों के प्रति चिंतित होना चाहिए।

(कॉपी भाषा)

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमशाहरुख़ खानबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं