लाइव न्यूज़ :

जानें कौन हैं भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व कद्दावर नेता आरपीएन सिंह, पडरौना के राजा साहब

By रुस्तम राणा | Updated: January 25, 2022 15:16 IST

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को झटका देते हुए आरपीएन सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री, सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके हैं सिंह सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं आरपीएन सिंह

उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में आरपीएन सिंह की गिनती होती थी। लेकिन अब वे कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं और बीजेपी का दामन थाम चुके हैं। मंगलवार को उन्होंने इस्तीफा देने के बाद ट्विटर पर अपनी नई पारी का ऐलान भी कर दिया।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से उनका इस्तीफा, पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। वे तीन बार विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। सवाल ये है कि आखिर कांग्रेस के इतने सीनियर नेता ने इस्तीफा क्यों दिया? किन कारणों के चलते वे कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए हैं? 

 

सैंथवार के शाही परिवार से आते हैं आरपीएन सिंह

आरपीएन सिंह का जन्म साल 1964 में पडरौना राजघराने (सैंथवार के शाही परिवार) में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय कुंवर सी.पी.एन. सिंह कुशीनगर से सांसद थे। इसके साथ ही 1980 में इंदिरा गांधी की सरकार में वो रक्षा राज्य मंत्री भी थे। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस पार्टी से ही अपने राजैनितक करियर की शुरुआत की। पडरौना उनकी परंपरागत सीट रही है।

केंद्रीय मंत्री, सांसद और तीन बार के विधायक रह चुके हैं सिंह 

वे साल 1996 में पहलीबार कांग्रेस के विधायक बने फिर साल 2002 और 2007 में भी विधानसभा के सदस्य चुने गए। साल 2009 में कुशीनगर लोकसभा सीट से सांसद के रूप में वे संसद पहुंचे और यूपीए-2 सरकार में मंत्री भी बने।

कांग्रेस छोड़ने का कारण ?

कांग्रेस छोड़ने का कारण सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनाव में पार्टी ने उनके कद को कम किया है। चुनाव के मद्देनजर न तो उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी गई और न ही पार्टी की तरफ से उन्हें महत्व दिया गया। सोमवार को भले ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट में उनका नाम शामिल किया गया हो, लेकिन कहा ये जा रहा है कि इससे पहले ही वे बीजेपी से संपर्क साध चुके थे।

अब माना जा रहा है कि भाजपा पडरौना से स्वामी मौर्य प्रसाद के खिलाफ आरपीएन सिंह को अपना उम्मीदवार बना सकती है। मौर्य भाजपा छोड़कर समाजवादी में शामिल हुए हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?