लाइव न्यूज़ :

WHO IS Ravindra Chavan: कौन हैं रवींद्र चव्हाण?, भाजपा ने क्यों खेला दांव, चंद्रशेखर बावनकुले की जगह ले सकते हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 12, 2025 06:44 IST

WHO IS Ravindra Chavan: भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार में मंत्री के रूप में शामिल नहीं किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देरविंद्र चव्हाण (54) ठाणे जिले के डोंबिवली से चार बार विधायक रहे हैं।पहले राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे और 2022 से 2024 तक कैबिनेट मंत्री रहे।चंद्रशेखर बावनकुले की जगह ले सकते हैं।

WHO IS Ravindra Chavan: विधायक और पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण को शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्टी ने एक विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की गई है। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई रविवार को मुंबई से लगभग 240 किमी दूर अहिल्यानगर जिले के मंदिर शहर शिरडी में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने वाली है। चव्हाण (54) ठाणे जिले के डोंबिवली से चार बार विधायक रहे हैं।

उन्हें भाजपा के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र की नई महायुति सरकार में मंत्री के रूप में शामिल नहीं किया गया। ऐसी अटकलें थीं कि वह राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजस्व मंत्री का पदभार संभालने वाले चंद्रशेखर बावनकुले की जगह ले सकते हैं। चव्हाण पहले राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे और 2022 से 2024 तक कैबिनेट मंत्री रहे।

महाराष्ट्र में भाजपा शिरडी में एक राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित करेगी। केंद्रीय मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जहां 1,5000 प्रतिनिधियों के एकत्र होने की संभावना है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और बावनकुले राज्य भाजपा के शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जो सम्मेलन में भाग लेंगे। 

टॅग्स :महाराष्ट्रBJPजेपी नड्डादेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?