लाइव न्यूज़ :

"राहुल गांधी जहां-जहां न्याय यात्रा लेकर जा रहे हैं, वहां-वहां कांग्रेस ढह रही है", हिमंता बिस्वा सरमा का जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 21, 2024 07:44 IST

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जहां भी गुजर रही है, वहां सबसे पुरानी पार्टी को झटके लग रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर किया बड़ा दावा सीएम सरमा ने कहा कि जहां-जहां राहुल यात्रा लेकर जा रहे हैं, कांग्रेस वहां-वहां ढह रही है असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा और कुछ नहीं सीखा है

नांदेड़: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बीते मंगलवार को दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' जहां भी गुजर रही है, वहां सबसे पुरानी पार्टी को झटके लग रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआईए के अनुसार असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "जहां भी राहुल गांधीकांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जा रहे हैं, वहां-वहां कांग्रेस ढह रही है। अभी वो यूपी में हैं लेकिन उन्हें अखिलेश यादव के साथ मतभेद का अनुभव हो रहा है। जहां भी वो न्याय यात्रा लेकर जाएंगे, वहां कांग्रेस के साथ 'न्याय' होगा।"

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भाजपा के विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने कहा कि राहुल गांधी ने इस दुनिया में झूठ के अलावा कुछ नहीं सीखा है।

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्या किया? ये वही राहुल और प्रियंका गांधी हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोड शो कर रहे हैं। राहुल गांधी ने झूठ के अलावा इस दुनिया में कुछ भी नहीं सीखा है। राहुल गांधी जब पहली बार भारत दौरे पर गए, तो तीन राज्यों में चुनाव हार गए। इस बार वो पूरा देश हार जाएंगे।''

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बात करते हुए उन पर परोक्ष निशाना साधा और इस बात का दावा किया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान उन्होंने वाराणसी में लोगों को झूठ बोलते देखा। लोग सड़कों पर नशे में धुत थे।

बीते मंगलवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के अड़तीसवें दिन एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा, 'भारत में सत्ता, संसाधन और संपत्ति दो-तीन प्रतिशत लोगों के हाथों में है जबकि लगभग नब्बे प्रतिशत लोगों के हाथ खाली हैं। दलित, पिछड़े, आदिवासी और सामान्य जातियों के गरीब, जो भारत की आबादी का एक बड़ा हिस्सा हैं। उनका कहीं भी कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीकांग्रेसBJPभारत जोड़ो न्याय यात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?