लाइव न्यूज़ :

भाजपा नेता उस समय कहां थे जब कल्याण सिंह को पार्टी से निकाला गया था :समाजवादी पार्टी

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:39 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि नहीं देने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भारतीय जनता पार्टी के हमले के जवाब में सपा ने बुधवार को कहा कि जब सिंह को भाजपा में दरकिनार कर बर्खास्त किया गया था तो इसी पार्टी ने उनका साथ दिया था। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा, ‘‘मार्केटिंग इवेंट में भाजपा को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कंपनी होना चाहिए। यह भाजपा ही थी जिसने कल्याण सिंह को दरकिनार कर उन्हें बर्खास्त कर दिया था। उस समय समाजवादी पार्टी ने उनकी मदद कर उन्हें उचित सम्मान दिया था।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उस समय कहां थे, जब कल्याण सिंह को पार्टी ने बर्खास्त किया था। भदौरिया ने कहा कि उन्होंने तब एक शब्द क्यों नहीं बोला, उन्हें शर्म आनी चाहिए। सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा इस मामले पर केवल ‘राजनीति’ कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम समाजवादी भावनाओं से जुड़े हैं और हम भावनाओं के साथ राजनीति नहीं करते हैं।’’ वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें मंगलवार को उन्होंने कहा था कि अखिलेश यादव के भाजपा नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि नहीं देने की वजह मुस्लिम वोट बैंक तो नहीं है? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के न आने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मंगलवार को उन पर तंज कसते हुये कहा कि कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह में तो उन्होंने ऐसा नही किया। हिन्दुत्व का प्रमुख चेहरा और लोध जाति के नेता, कल्याण सिंह उस समय राज्य के मुख्यमंत्री थे जब 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद को 'कार सेवकों' ने ध्वस्त कर दिया था। स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को ट्वीट किया था, ''अखिलेश जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके..कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?’' कल्याण सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन न तो यादव और न ही उनकी पार्टी का कोई बड़ा नेता उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा, वहीं बहुजन समाज पार्टी नेता मायावती कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन करने उनके आवास पहुंची थीं। कुछ समय के लिये कल्याण सिंह ने भाजपा छोड़ने के बाद अपना दल बनाया था और उन्होंने मुलायम सिंह यादव के साथ राजनीतिक गठजोड़ भी किया था। हालाँकि यह दोस्ती कुछ दिन ही चली थी और बाद में उनकी राहें जुदा हो गयीं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार की रात लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। वह 89 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। सिंह का सोमवार को बुलंदशहर जिले के नरौरा में गंगा नदी के तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?